फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: साढ़े छह लाख शिवभक्तों ने किया जलाभिषेक

Tue, 22 Jul 2025 01:44 AM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
विज्ञापन
विज्ञापन
नीलकंठ धाम में साढ़े छह लाख शिवभक्तों ने जलाभिषेक किया। धाम में अब तक करीब 50 लाख शिवभक्त जलाभिषेक कर चुके हैं।
विज्ञापन

सोमवार को नीलकंठ धाम में देररात से ही जलाभिषेक का सिलसिला शुरू हो गया। नीलकंठ पैदल मार्ग और मोटर मार्ग हर-हर महादेव के उद्घोष से गूंज उठा। गंगा घाट और तटों पर भी शिवभक्तों की भीड़ रही।

नगर निगम, नगर पालिका, नगर पंचायत और जिला पंचायत की पार्किंग स्थलों में शिवभक्तों के दोपहिया वाहनों की भीड़ रही। जगह-जगह ड्रोन कैमरों की मदद से पुलिस प्रशासन की ओर से शिवभक्तों की सुरक्षा पर निगरानी रही।
विज्ञापन

हरिद्वार से आने वाले कांवड़ियों को श्यामपुर चौकी से बाईपास होते हुए नटराज चौक से भद्रकाली, ब्रह्मानंद मोड़, तपोवन तिराहा से ब्रह्मपुरी की ओर से भेजा गया। जो कांवड़ यात्री ऋषिकेश मुख्य बाजार की गलियों में घुसे उन्हें आईडीपीएल गोल चक्कर होते हुए बैराज की ओर भेजा गया।
विज्ञापन


कुछ कांवड़ियों को चंद्रभागा पुल से आईएसबीटी होते हुए भ्रदकाली भेजा गया। नीलकंठ दर्शन के बाद कांवड़ियों को गरूड़चट्टी पुल से बैराज होते हुए हरिद्वार की ओर भेजा गया। पुलिस कंट्रोल रूम के मुताबिक सोमवार को सुबह से शाम तक नीलकंठ मंदिर में करीब साढ़े छह लाख शिवभक्तों ने जलाभिषेक किया। धाम में अब तक करीब 50 लाख शिवभक्त जलाभिषेक कर चुके हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें