फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: बड़ेरना गांव में किया एसआईआर नोटिसों का निस्तारण

विज्ञापन
विज्ञापन
जौलीग्रांट। विधानसभा क्षेत्र के दूरस्थ पहाड़ी क्षेत्र ग्राम पंचायत हल्द्वाड़ी के ग्राम बड़ेरना स्थित बूथ संख्या 106 का अधिकारियों ने एसआईआर नोटिसों का निस्तारण किया। अधिकारियों ने ग्रामीणों के अभिलेखों का सत्यापन करने के साथ पूर्व में जारी 57 नोटिसों की समीक्षा की।
विज्ञापन

हल्द्वाड़ी ग्राम पंचायत के बड़ेरना बूथ पर मंगलवार को शिविर लगाया गया। इस दौरान एआरओ एमएल शाह और लेखपाल अंकित गुसाईं ने एसआईआर से संबंधित दस्तावेजों और अभिलेखों का गहन परीक्षण किया। मामलों का तथ्यों के आधार पर परीक्षण कर आवश्यक प्रक्रिया पूरी की गई। स्थानीय निवासी आदर्श राठौर ने बताया कि नोटिस जारी होने के कारणों और प्रक्रिया की पर्याप्त जानकारी नहीं मिलने से कुछ ग्रामीणों में नाराजगी और भ्रम की स्थिति थी। ग्राम प्रधान हल्द्वाड़ी शीला कठैत ने कहा कि ग्रामीण नोटिस मिलने के बाद काफी चिंता और असमंजस थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें