फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: गायकों ने भजनों से किया माता का गुणगान

विज्ञापन
विज्ञापन
डोईवाला। युवा शक्ति समिति केशवपुरी की ओर से नवरात्र के उपलक्ष्य में माता का जागरण आयोजित कर राज्य की सुख-समृद्धि के लिए कामना की। देर रात तक लोकप्रिय भजन गायकों ने माता के चमत्कारों का वर्णन भजनों के माध्यम से किया।
विज्ञापन

नवरात्र के अवसर पर समिति की ओर से 14वां रात्रि जागरण आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि राज्य मीडिया सलाहकार समिति के उपाध्यक्ष धीरेन्द्र सिंह पंवार ने दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि धार्मिक गतिविधियां समाज को जोड़ने और आपसी भाईचारे को बढ़ावा देने का काम करते हैं। सामूहिक रूप से राज्य की सुख-समृद्धि की कामना की गई। विशिष्ट अतिथि समाजसेवी राजबीर सिंह खत्री ने कहा कि युवाओं का धर्म और समाजसेवा से जुड़ना अच्छी पहल है। जागरण में लोकप्रिय भजन गायकों ने माता के भजनों की प्रस्तुतियां देकर माहौल धर्ममय बना दिया। समिति अध्यक्ष संजय पांडे ने बताया कि पिछले 14 सालों से समिति रात्रि जागरण आयोजित कर राज्य की खुशहाली की कामना करती आ रही है। इस दौरान नगर पालिका अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह नेगी, रवि पाल, अनुज कालरा आदि तमाम लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें