फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिख समुदाय ने फूंका केंद्र सरकार का पुतला

विज्ञापन
त्रिवेणीघाट चौराहे पर केंद्र सरकार का पुतला फुंकते सिख समाज के लोग। - फोटो : RISHIKESH
विज्ञापन
ऋषिकेश। कृषि कानून के विरोध में तीर्थनगरी ऋषिकेश में भी आक्रोश देखने को मिला। किसानों के समर्थन में तीर्थनगरी में रह रहे सिख समुदाय के लोगों ने केेंद्र सरकार के खिलाफ नारेेबाजी कर आक्रोश जताया। आक्रोशित लोगों ने केंद्र सरकार का पुतला फूंका।
विज्ञापन

शनिवार को घाट रोड पर सिंह सभा के नेतृत्व में सिख समुदाय के लोग एकत्रित हुए। समुदाय के लोगों ने प्रदर्शन कर रहे किसान भाइयों के समर्थन में जमकर नारेबाजी की। इस दौरान उन्होंने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर आक्रोश जताया। सिंह सभा पदाधिकारियों ने कहा कि केंद्र सरकार ने किसाना भाइयों के लिए जो कृषि कानून लागू किया है वह मात्र एक छलावा है। केंद्र सरकार अपने हित के लिए देश के अन्नदाताओं का अपमान कर रही है, जो देश की जनता सहन नहीं करेगी।
इस मौके पर मंगा सिंह, गोबिन्द सिंह, परमजीत सिंह, बूटा सिंह, तीरथ सिंह, ताजेंद्र सिंह, ललित मोहन मिश्रा, ललन राजभर, दिनेश कोठारी, निर्मल सिंह, महेन्द्र सिंह, त्रिलोक सिंह, हिमत सिंह, राजेंद्र सिंह, अजीत सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें