गीताभवन के समीप रामदयाल मैदान में आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट में बृहस्पतिवार को लीग मैच मुकाबला हुआ। इसमें शिकारी क्लब ने नौ विकेट से यह मुकाबला जीता। बृहस्पतिवार को लक्की इलेवन और शिकारी क्लब के बीच मुकाबला हुआ। लक्की इलेवन ने पहले टॉस जीतकर बल्लेबाजी करते हुए 15 ओवर में पांच विकेट खोकर 140 रनों को लक्ष्य दिया।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी शिकारी क्लब के खिलाड़ियों ने 13 ओवर में नौ विकेट से जीत हासिल कर ली। विजेता टीम की ओर से दो विकेट और 84 रन लेने पर सौरभ को मैन ऑफ दि मैच से नवाजा गया। विष्णु चौबे और मंगल जेठुडी ने निर्णायक की भूमिका निभाई।