फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिकार्ड श्रद्धालु पहुंचे शिव के धाम

Tue, 28 Jun 2016 01:55 AM IST
नवीन नौटियाल /अमर उजाला, ऋषिकेश
विज्ञापन
चारधाम यात्रा - फोटो : AmarUjala
विज्ञापन
उत्तराखंड में साल 2013 की चारधाम यात्रा के दौरान आई भयावह आपदा ने प्रदेश के पर्यटन को काफी पीछे धकेल दिया था। लेकिन साल यात्रियों के उमड़े हुजूम ने काफी राहत दी है। इस साल साल 2014 और 2015 की तुलना में रिकार्ड श्रद्धालु शिव के धाम पहुंचे है। अभी यात्रा शुरू हुए मात्र 51 दिन हुए और आठ लाख, 24 हजार 424 श्रद्घालु देवधामों के दर्शन कर चुके है।
विज्ञापन


जबकि साल 2014 पूरी यात्रा में यह आंकड़ा महज 2 लाख, 686 और 2015 में 8 लाख, 7 हजार, 497 श्रद्धालुओं का था। इतना ही विदेशी श्रद्धालुओं की संख्या में काफी इजाफ हुआ है। यात्रियों की संख्या बढ़ने से व्यापारियों के चेहरे खिले है। वहीं, सरकार भी अपनी पीठ थपथपा रही है। संयुक्त रोटेशन यात्रा व्यवस्था समिति के अध्यक्ष कुंवर सिंह रावत, नवीन रमोला, बृजभानू गिरी ने बताया कि इस बार चारधाम यात्रा में श्रद्धालुओं का पहले से बेहतर है। तीन साल तक यात्रियों के न आने उनको काफी नुकसान उठाना पड़ा था।


7104 ने किया आनलाइन आवेदन
यात्रा के लिए अब तक 7104 श्रद्धालुओं ने आनलाइन आवेदन किया। जो साल 2015 में 2093 के मुकाबले कही ज्यादा है। जबकि इस साल अब तक 3015 विदेशी श्रद्धालु भी देवों के दर्शन कर चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



कब, कौन से धाम गए कितने श्रद्घालु

वर्ष 2014   कुल दो लाख 686

यमुनोत्री       20 हजार 934
गंगोत्री          25 हजार 240
केदारनाथ      44 हजार 216
बदरीनाथ        71 हजार 39                                               
हेमकुंड साहिब  49 हजार 257

वर्ष 2015    कुल आठ लाख सात हजार 497

यमुनोत्री        92 हजार 46
गंगोत्री         एक लाख पच्चास हजार 98
केदारनाथ    दो लाख 32 हजार 353
बदरीनाथ     तीन लाख 2874
हेमकुंड साहिब    75 हजार 126

साल 2016- 10 लाख 25 हजार 110

यमुनोत्री        एक लाख 83 हजार 877
गंगोत्री        दो लाख 19 हजार 760
केदारनाथ    तीन लाख चार हजार 509
बदरीनाथ    तीन लाख 16 हजार 964
हेमकुंड साहिब     42 हजार 854

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें