फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहले शिव की बस जाएगी चारधाम

Sun, 24 Apr 2016 01:32 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश
विज्ञापन
चार धाम - फोटो : file photo
विज्ञापन
संयुक्त रोटेशन यात्रा व्यवस्था समिति की ओर से उत्तराखंड की विश्व प्रसिद्ध चारधाम यात्रा में संचालित 900 यात्रा वाहनों की लाटरी डाली गई। इस प्रक्रिया में गढ़वाल मंडल कांट्रेक्ट कैरिज (जीएमसीसी) के शिव कुमार गुप्ता के वाहन की पहली पर्ची निकली। चारधाम यात्रा के लिए सबसे पहले इन्हीं की बस रवाना होगी। यात्रा में कुल करीब 1200 वाहन संचालित होंगे।
विज्ञापन


शनिवार को चारधाम यात्रा बस ट्रांजिंट कंपाउंड स्थित यात्री सुविधा केंद्र में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ पूजा अर्चना से किया गया। इसके बाद आस्था पथ पर रवाना होने वाले यात्री वाहनों की लाटरी निकाली गई। उपजिलाधिकारी विनीत तोमर ने मटके से पहली पर्ची निकाली, जो जीमसीसी के शिव कुमार गुप्ता के बस की निकली।

सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी डॉ. अनीता चमोला, नगर पालिकाध्यक्ष दीप शर्मा और संयुक्त रोटेशन यात्रा व्यवस्था समिति अध्यक्ष कुंवर सिंह रावत ने मटके से यात्रा में संचालित वाहनों की पर्चियां निकाली। समिति प्रभारी मदनमोहन कोठारी ने बताया कि समिति के अधीन नौ परिवहन कंपनियों की चारधाम यात्रा में संचालित 900 वाहनों की लाटरी निकाली गई।
विज्ञापन


स्टैज कैरिज के 300 वाहन भी यात्रा में संचालित होंगे, जो लोकल रूट पर चल रहे हैं। मौके पर टीजीएमओ उपाध्यक्ष बलवीर सिंह रौतेला, भोपाल सिंह नेगी, मनोज ध्यानी, सुधीर राय, चंदन सिंह पंवार, महावीर रावत, सुधीर रतूड़ी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन



वाहनों की श्रेणी       संख्या
3.2                     329
पुश बैक                  168
28 सीटर                205
24 सीटर                61
35 सीटर                94
20 सीटर                20
18 सीटर                23
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें