लच्छीवाला पिकनिक स्पॉट पर पुलिस चौकी खुली
- फोटो : filephoto
लच्छीवाला पिकनिक स्पॉट पर अब बेखौफ घूमने आ सकते हैं। पुलिस की कमी के चलते घूमने आने वाले पर्यटकों को सुरक्षा की चिंता रहती थी। पर्यटकों की मदद के लिए शुक्रवार को यहां अस्थायी पुलिस चौकी खुल गई है। सीजन भर पुलिस बल लच्छीवाला पिकनिक स्पॉट पर तैनात रहेगा। पर्यटकों को सुरक्षा मिलने से उनकी आमद में बढ़ोत्तरी हो सकेगी।
लच्छीवाला पिकनिक स्पॉट पर पर्यटकों को इस बार पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था मुहैया कराई जा रही है। डोईवाला कोतवाली की ओर से पिकनिक स्पॉट पर पुलिस चौकी की शुरूआत की गई है। इस बार वन विभाग ने जहां लच्छीवाला पिकनिक स्पॉट में ऐडवेंचर से लेकर बोटिंग की शुरूआत की है। वहीं पुलिस ने पिकनिक स्पॉट पर पर्यटकों की सहूलियत के लिए पुलिस चौकी बनाई है।
बता दें पिकनिक स्पॉट जंगल में कई किमी की दूरी पर है। गर्मियों के सीजन में भारी संख्या में पर्यटकों की आमद होती है। इनमें अधिकांश दिल्ली, हरियाणा, उत्तरप्रदेश आदि से आते हैं। आमतौर पर सीजन के दौरान के पिकनिक स्पॉट पर मारपीट और आपसी विवाद होते है। कई बार पर्यटकों में आपस में ही उलझ जाते हैं और कई बार उनके मोबाइल आदि चोरी हो जाते रहे हैं।
कई मर्तबा तो रास्ते में ही पर्यटकों को पर्याप्त सुरक्षा देने के लिए पुलिस ने सीजन में पुलिस चौकी की शुरूआत कर आवश्यक पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। कोतवाल पंकज गैरोला ने बताया कि लच्छीवाला में फिलहाल अस्थायी पुलिस चौकी बनाई गई है। कहा कि पर्यटकों को सुरक्षा देना पुलिस की जिम्मेदारी है। सीजन में एक सब इंस्पेक्टर के साथ पर्याप्त कांस्टेबिल मौजूद रहेंगे।