ऋषिकेश में हुआ बॉडी बिल्डर कंपटीशन।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
ऋषिकेश बॉडी बिल्डिंग एंड फिटनेस एसोसिएशन की पहल पर शनिवार को आयोजित बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता में हल्द्वानी के सर्वेश कुमार के सिर मिस्टर उत्तराखंड का ताज सजा। वहीं, मिस्टर ऋषिकेश बॉडी बिल्डर संदीप भट्ट बने।
शनिवार देररात तक नगरपालिका ग्राउंड में चली मिस्टर उत्तराखंड बॉडी बिल्डर प्रतियोगिता में प्रदेश के विभिन्न जनपदों से आए करीब 120 बॉडी बिल्डरों ने अपनी आकर्षक और सुडोल बॉडी का प्रदर्शन किया। इसमें मिस्टर ऋषिकेश बॉडी बिल्डर का खिताब आईडीपीएल निवासी संदीप भट्ट के नाम रहा। वहीं, रुड़की के अब्दुल रहमान द्वितीय और देहरादून के सिद्धांत ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। समापन अवसर पर विजेता प्रतिभागियों को नगद पुरस्कार दिया गया। मुख्य अतिथि पालिकाध्यक्ष दीप शर्मा और कमलकांत मलिक ने कहा कि ऐसे आयोजनों से युवाओं में प्रतिस्पर्धा की भावना बढ़ती है। मौके पर जयदत्त शर्मा, शैलेंद्र बिष्ट, कपिल गुप्ता, सतवीर तोमर, अश्विनी गुप्ता, विवेक तिवारी, दिनेश भट्ट, अमरजीत सिंह, प्रवीण सिंह सजवाण, मनोहरलाल, राजकुमार, अरविंद नेगी और राजकुमार वर्मा आदि रहे।