फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शंकराचार्य को हिमालय और हिंदुस्तान एक्सीलेंस अवार्ड से किया सम्मानित

Wed, 21 Sep 2016 01:29 AM IST
rishikesh
विज्ञापन
शंकराचार्य - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
कांग्रेस उद्योग व्यापार प्रकोष्ठ ने श्री विशाखा शारदापीठ विशाखापट्टनम आंध्र प्रदेश के शंकराचार्य स्वामी स्वरुपानंद्रेद सरस्वती को  हिमालय और हिंदुस्तान एक्सीलेंस अवार्ड से सम्मानित किया। शंकराचार्य ने कहा कि उत्तराखंड देवभूमि में चारधाम सड़कों के विस्तार करने की ओर अधिक जरूरत है। ताकि देश-विदेश से अगाध आस्था लेकर चारधाम यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं को कोई दिक्कत न आए। शंकराचार्य ने राज्य के मुख्यमंत्री हरीश रावत और व्यापारियों को दिसंबर माह में तिरुपति बालाजी आने का निमंत्रण भी दिया।
विज्ञापन


बदरीनाथ के दर्शन कर मंगलवार को श्री विशाखा शारदापीठ विशाखा पट्टनम के शंकराचार्य स्वामी स्वरुपानंद्रेद सरस्वती स्वर्गाश्रम स्थित निर्वाणा पैलेस पहुंचे। क्षेत्र के प्रमुख व्यापारी और कांग्रेस उद्योग व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक इंद्रप्रकाश अग्रवाल और स्थानीय लोगों ने शंकराचार्य का स्वागत कर आशीर्वाद लिया। मानव सेवा, आध्यात्म प्रचार-प्रसार, गो, गंगा संरक्षण के लिए इंद्रप्रकाश अग्रवाल और डॉ. रवि रस्तोगी ने शंकाराचार्य को हिमालय और हिंदुस्तान एक्सीलेंस अवार्ड से सम्मानित किया। मौके पर परमार्थ निकेतन के मीडिया प्रभारी राममहेश मिश्र, एसके राय, विनीत कुमार, भास्कर श्रीनिवासन, एस कृष्णाराव, प्रमोद अग्रवाल, गोविंद अग्रवाल, किरण कुमार पुनांगी आदि ने शंकराचार्य से आशीर्वाद लिया।  
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें