फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: सात लाख भक्तों ने किया जलाभिषेक

Wed, 23 Jul 2025 01:54 AM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
विज्ञापन
विज्ञापन
नीलकंठ धाम में शिवभक्तों की भीड़ कम होने का नाम नहीं ले रही है। मंगलवार को नीलकंठ धाम में करीब सात लाख शिवभक्तों ने जलाभिषेक किया। धाम में अब तक करीब 58 लाख शिवभक्त जलाभिषेक कर चुके हैं। नीलकंठ पैदल मार्ग और मोटर मार्ग हर हर महादेव के उद्घोष से गूंजता रहा।
विज्ञापन

मंगलवार को नीलकंठ मोटर मार्ग पर दिनभर दोपहिया वाहन फर्राटा भरते हुए नजर आए। डाक कांवड़ की भीड़ अधिक होने से पर्वतीय रूटों से आने वाले वाहनों के पहिए भी थमे रहे। राजाजी टाइगर रिजर्व पार्क अंतर्गत नीलकंठ पैदल मार्ग हर-हर महादेव के उद्घोष से गूंजता रहा।

भीड़ को नियंत्रण करने के लिए कई जगहों पर पुलिस प्रशासन को दोपहिया वाहनों का रूट डायवर्ट करना पड़ा। मंगलवार को यात्रा रूट पर तैनात पुलिस कर्मचारी, होमगार्ड और पीआरडी कर्मचारियों की संख्या में भी कमी नजर आई। जानकारी के मुताबिक 24 जुलाई को प्रदेश के विभिन्न जनपदों में प्रथम चरण में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव होने जा रहे हैं।
विज्ञापन




पंचायत चुनाव में व्यवस्था बनाने के लिए कई जनपदों की पुलिस की ड्यूटी चुनावों में भी लग गई है, जिसके कारण कई जनपदों के पुलिस कर्मचारी कांवड़ मेले से हटकर अपने जनपदों की ओर रवाना हो गए हैं। तिराहा, चौराहा आदि स्थानों पर केवल एक दो पुलिस कर्मचारी तैनात रहे।

भीड़ को नियंत्रण करने के लिए उन कर्मचारियों के पसीने छूट गए। 21 जुलाई की अपेक्षा 22 जुलाई को नीलकंठ धाम में शिवभक्तों की संख्या ज्यादा रही। मेले ड्यूटी में स्थानीय पुलिस कर्मचारी ही व्यवस्था बनाने में जुटे रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें