फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh: एसडीआरएफ ने पशुलोक बैराज से बरामद किया शव, व्यक्ति 13 नवंबर से चल रहा था लापता, जांच में पुलिस

Fri, 08 Dec 2023 06:42 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, ऋषिकेश

सार

पशुलोक बैराज ऋषिकेश से एसडीआरएफ ने एक शव बरामद किया है। बताया जा रहा है कि यह शव 13 नवंबर से लापता चल रहे सुनील जोशी का है। एसडीआरएफ ने पशुलोक बैराज से शव बरामद कर जिला पुलिस को सपुर्द किया।

विज्ञापन
एसडीआरएफ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ऋषिकेश के पशुलोक बैराज से एसडीआरएफ ने एक शव बरामद किया है। दरअसल, पुलिस चौकी बैराज की ओर से एसडीआरएफ को पशुलोक बैराज में शव दिखाई देने की जानकारी दी गई। जिसके बाद एसआई सचिन रावत के हमराह एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची। एसडीआरएफ की टीम ने शव को बैराज से निकालकर जिला पुलिस को सुपर्द किया। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, सुनील जोशी जिनकी उम्र 47 साल है वो 13 नवंबर से गुमशुदा चल रहे है। शव को देख प्रथम दृष्टया यह आशंका जताई गई कि यह शव उक्त गुमशुदा व्यक्ति का हो सकता है। शव की शिनाख्त की कार्रवाई का जा रही है। उक्त गुमशुदा के परिजनों को सूचित कर दिया गया है।

बताया जा रहा है कि 13 नवंबर को राम झूला के पास एक व्यक्ति की डूबने की सूचना पुलिस टीम को मिली थी, तब से पुलिस टीम लगातार गंगा में सर्च अभियान चला रही थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें