फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जल पुलिस के जवानों ने की हाथापाई

Sat, 02 Apr 2016 01:55 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,ऋषिकेश
विज्ञापन
जल पु‌लिस - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
शीशमझाड़ी क्षेत्र में देर रात एक होमगार्ड को कुछ लोगों को टोकना उस समय भारी पड़ गया, जब वह पुलिस की रौब झाड़ते हुए हाथापाई करने लगे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने हस्तक्षेप कर मामला शांत कराया।
विज्ञापन


शीशमझाड़ी, मुनिकीरेेती स्थित एक आश्रम में अर्द्घकुंभ में आए जल पुलिस के जवान ठहरे हुए हैं। बताया जा रहा है कि बीते बृहस्पतिवार की रात कुछ लोग आश्रम के पास रखी राफ्ट उठाने लगे। तभी मौके पर तैनात एक होमगार्ड ने सतर्कता दिखाते हुए चोरी की आशंका में उन लोगों को टोका। जो उन्हें नागवार गुजरा और होमगार्ड का गिरेबां पकड़ कर हाथापाई पर उतारू हो गए। शोर सुनकर आसपास के लोग एकत्रित हो गए।

विवाद होते देख किसी ने पुलिस को सूचित कर दिया। मुनिकीरेती थाना प्रभारी निरीक्षक चंदन सिंह बिष्ट ने बताया कि सादी वर्दी में आए जल पुलिस के जवानों को होमगार्ड पहचान नहीं सका। होमगार्ड के टोकने पर उन्होंने बताया कि जल पुलिस के जवान हैं। इस पर होमगार्ड ने उनसे आईडी दिखाने को कहा और विवाद हो गया। बाद में गलतफहमी दूर होने पर  मामला शांत हो गया।
विज्ञापन


लापता छात्र के खोज में पहुंचे परिजन
रुड़की से संदिग्ध परिस्थितियों में लापता छात्र की तलाश में परिजन शुक्रवार को मुनिकीरेती पहुंचे। पुलिस की मदद से उन्होंने आसपास काफी खोजबीन की, लेकिन सफलता नहीं मिली। मुनिकीरेती थाना पुलिस ने बताया कि आईआईटी रुड़की का 23 वर्षीय छात्र निखिल शर्मा बीते 28 मार्च से लापता है।

परिजनों ने संबंधित थाने में उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई है। तीर्थनगरी में उसके आने की संभावना के चलते परिजन यहां आए। काफी तलाश किया, लेकिन छात्र का कोई सुराग  नहीं मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें