फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉकडाउन के बाद स्कूल खुले, उपस्थिति बहुत कम रही

विज्ञापन
एनजीए एकेडमी में छात्रों कि थर्मल स्क्रीनिंग करते अध्यापक। - फोटो : RISHIKESH
विज्ञापन
ऋषिकेश। करीब सात महीने के बाद स्कूलों में छात्र छात्राएं उपस्थित हुए। इस दौरान छात्र भी स्कूल आकर काफी खुश नजर आए। अभिभावकों की ओर से दिए गए सहमति पत्र वाले छात्रों को ही स्कूल में प्रवेश दिया गया। बिना सहमति पत्र वाले छात्रों को गेट से वापस घर भेज दिया गया।
विज्ञापन

सोमवार को कक्षा 10 और 12 के छात्र छात्राएं स्कूल पहुंचे। स्कूल प्रबधंन की ओर से सैनिटाइजर और थर्मल स्क्रीनिंग की व्यवस्था की गई थी। सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए छात्रों को कक्षाओं में बिठाया गया। स्कूलों में छात्रों की संख्या की संख्या बहुत कम थी। जिन छात्रों के पास अभिभावकों की ओर से स्कूल जाने का सहमति पत्र था, उन्हें स्कूल के गेट के अंदर प्रवेेश दिया गया। बाकी छात्रों को घर भेज दिया गया। श्री भरत मंदिर इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य कैप्टन जीएस रावत ने बताया कि कॉलेज में जो छात्र उपस्थित थे उनके हाथ पहले सैनिटाइजर से धुलवाए गए। सभी छात्रों ने मास्क पहन रखा था। उसके बाद उन्हें कक्षा कक्षों में बिठाया गया। सुबह साढ़े नौ बजे से 12 बजे तक कक्षा 10 की कक्षाएं चलाई गई। एक बजे से साढ़े तीन बजे तक इंटरमीडिएड की कक्षाएं चली। इस दौरान छात्रों को कोविड-19 के बारे में जानकारी दी गई। वहीं राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में भी कम छात्राएं कॉलेज पहुंची। कॉलेज की प्रधानाचार्य रचना अग्रवाल ने कहा कि 294 छात्राओं में से 79 छात्राएं ही कॉलेज पहुंची। उन्होंने कहा कि सभी छात्राएं सहमति पत्र लेकर कॉलेज पहुंची थी। जो छात्राएं कॉलेज नहीं पहुंचे उनकी ऑनलाइन पढाई की जा रही है। वहीं पंजांब सिंध क्षेत्र इंटर कॉलेज में भी छात्रों की संख्या नगण्य रही। प्रधानाचार्य एलके शर्मा ने बताया कि कॉलेज में हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के 95 छात्र हैं। जिसमें 10 छात्र ही उपस्थित हो पाए। उन्होंने बताया कि उम्मीद है कि मंगलवार से छात्रों की संख्या बढ़ेगी। वहीं डीएसबी इंटरनेशनल, निर्मल आश्रम ज्ञानदीप एकेडमी, केवी रायवाला, राजकीय इंटर कॉलेज आईडीपीएल, मॉर्डन स्कूल, आरपीएस, सरस्वती विद्या मंदिर आवास विकास, हरिश्चंद कन्या इंटर कॉलेज आदि खुल गए हैं। इन स्कूलों में सोमवार को पठन पाठन का काम हुआ।
रायवाला में भी खुले स्कूल
रायवाला। कोरोना सक्रंमण के चलते लगाए गए लाकडाउन से बंद स्कूलों को सात माह बाद राज्य सरकार के दिशा निर्देशों के साथ सोमवार को खोल दिया गया। स्कूलों की बड़ी कक्षाओं के छात्र-छात्राओं ने आधी संख्या के साथ नियमित पठन पाठन सुचारू कर दिया गया है। केंद्रीय विद्यालय रायवाला, राजकीय इंटर कॉलेज रायवाला, हरिपुरकलां और छिद्दरवाला सहित ग्रामीण क्षेत्र के नीजि विद्यालय में भी पठन पाठन शुरू हो गया है। पहले दिन छात्राों की संख्या 20 प्रतिशत ही रही। इस अवसर पर शिक्षकों की ओर से बिना मास्क वाले बच्चों को सख्त हिदायत के बाद मास्क वितरीत करने के बाद ही प्रवेश दिया।
विज्ञापन

स्कूल खुले, बच्चों ने की कोरोना मुक्ति के लिए प्रार्थना
कोविड गाइलाइन के तहत चली इंटर और हाईस्कूल की कक्षाएं
- हवन-यज्ञ में शामिल हुए विधानसभा अध्यक्ष, सामाजिक दूरी के नियम का बताया महत्व
संवाद न्यूज एजेंसी
डोईवाला। कोरोना संक्रमण के चलते सात माह बाद सोमवार को स्कूल खुले तो बच्चों में खासा उत्साह देखने को मिला। कोविड गाइडलाइन के तहत हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की कक्षाएं चलीं। हरज्ञान चंद सरस्वती विद्या मंदिर डोईवाला हवन यज्ञ किया गया। इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने सामाजिक दूरी का महत्व बताते हुए छात्रों व शिक्षकों के साथ कोरोना मुक्ति के लिए प्रार्थना की।
नगर के सबसे पुराने विद्यालय पब्लिक इंटर कालेज डोईवाला में सोमवार सुबह सबसे पहले पालिका की ओर से विद्यालय परिसर और कक्षाओं को पूरी तरह सैनिटाइज किया गया। थर्मल स्क्रीनिंग के बाद ही छात्रों ने स्कूल में प्रवेश किया। फिर कक्षाओं में बच्चों को सामाजिक दूरी के नियम के अनुसार बैठाया गया। प्रधानाचार्य जितेंद्र कुमार ने बताया कि पहले दिन बोर्ड में पंजीकृत 386 में से 73 विद्यार्थी उपस्थित रहे। परीक्षा प्रभारी नरेश वर्मा, डीएस कंडारी,जेपी चमोली,आलोक जोशी, अश्वनी गुप्ता, सुदेश सहगल, रोशनलाल, मदन थपलियाल ने व्यवस्था बनाने में मदद की। वहीं, हरज्ञान चंद सरस्वती विद्या मंदिर डोईवाला में हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की कक्षाएं शुरू चलीं। विद्यालय की ओर से आयोजित हवन यज्ञ में राज्य विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने शामिल होकर बच्चों को सामाजिक दूरी का महत्व बताया। इस दौरान सामूहिक रूप से कोरोना मुक्ति के लिए प्रार्थना की गई। कार्यक्रम में प्रधानाचार्य महेश गुप्ता , ऋतुराज ,संपूर्णानंद थपलियाल, राजेन्द्र बड़ोनी, सियाराम गिरी, नरेन्द्र गोयल, सुभाष कृषाली, राजीव शर्मा आदि थे। संवाद

श्रीभरत मंदिर इंटर कॉलेज में थर्मल स्क्रीनिंग करते अध्यापक।- फोटो : RISHIKESH

श्रीभरत मंदिर इंटर कॉलेज में सोशल डिस्टेंस में बैठे छात्र छात्राएं।- फोटो : RISHIKESH

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें