फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस के हत्थे चढ़े तीन मोबाइल चोर

विज्ञापन
लक्ष्मणझूला पुलिस के हत्थे चढ़े तीन मोबाइल चोर। - फोटो : RISHIKESH
विज्ञापन
ऋषिकेश। थाना लक्ष्मणझूला पुलिस ने बीते रविवार को भीमगौड़ा बैराज हरिद्वार और आईएसबीटी परिसर ऋषिकेश से तीन चोरों को पकड़ा। पुलिस को चोरों के पास से तीन मोबाइल और नकदी बरामद हुई।
विज्ञापन

थाना लक्ष्मणझूला प्रभारी निरीक्षक प्रमोद उनियाल ने बताया कि हाईकोर्ट लखनऊ बैंच उत्तर प्रदेश के समीक्षा अधिकारी गौरव कुमार ने 26 अक्तूबर को थाना लक्ष्मणझूला में तहरीर दी थी। बताया था कि वह परिवार के साथ ऋषिकेश घूमने आए थे। 25 अक्तूबर को वह परिवार के साथ स्वर्गाश्रम के गीताभवन घाट नंबर एक पर बैठे थे, तभी किसी अज्ञात व्यक्ति ने उनका बैग उठा दिया। बैग में उनका और उनके पत्नी का मोबाइल, नकदी व जरूरी सामान था। पुलिस ने तहरीर के आधार पर अज्ञात के खिलाफ मुुकदमा दर्ज कर दिया था।
एसएसपी के निर्देश पर पुलिस टीम गठित की गई। खोजबीन के बाद टीम ने हरिशंकर उर्फ शंकर थापा निवासी हरिपुर कला, निकट विरला फार्म, थाना रायवाला, तुषार सिंह निवासी भूपतवाला, गंगा विहार कॉलोनी हरिद्वार को रविवार भीमगौड़ा बैराज हरिद्वार और संदीप कुमार निवासी- जस्सावाला, थाना कलियर, हरिद्वार को टिहरी बस अड्डा ऋषिकेश से गिरफ्तार किया। आरोपियों के पास से तीन मोबाइल फोन, एक घड़ी और करीब सात हजार रुपये की नकदी बरामद हुई। तीनों के खिलाफ संबंधति धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस टीम में उपनिरीक्षक रफत अली प्रभारी सीआईयू, उपनिरीक्षक मनोज गैरोला, उपनिरीक्षक दीपा शाह, कांस्टेबल सुनित कुमार, प्रदीप सैनी, अमरजीत सिंह सीआईयू, आबिद, हरीश शामिल थे।
विज्ञापन

तीनों का है आपराधिक इतिहास
ऋषिकेश। थाना लक्ष्मणझूला प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार उनियाल ने बताया कि अभियुक्त हरिशंकर के खिलाफ थाना रायवाला में आर्म्स एक्ट, चोरी, गुंडा अधिनियम, लड़ाई झगड़े के 12 अभियोग पंजीकृत है। इसके अलावा थाना ज्वालापुर में एनडीपीएस एक्ट, आर्म्स एक्ट के दो अभियोग पंजीकृत है। अभियुक्त तुषार सिंह और अभियुक्त संदीप कुमार के खिलाफ भी चोरी के दो-दो मुकदमें पंजीकृत हैं। इसके अलावा इनकी आपराधिक इतिहास की जानकारी जुटाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें