फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun: जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर विदेशी नागरिक से प्रतिबंधित सेटेलाइट फोन बरामद, पुलिस ने हिरासत में लिया

Tue, 10 Dec 2024 07:49 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून

सार

जोशुआ इवान रिचर्डसन अमेरिका योग सिखाने कुछ दिन पहले ऋषिकेश आया था। पह एयरपोर्ट पहुंचा तो उसके सामान की जांच की गई। जांच के दौरान सीआईएसएफ कर्मी को उसके सामान में सेटेलाइट फोन दिखाई दिया।
विज्ञापन
देहरादून एयरपोर्ट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देहरादून एयरपोर्ट पर सीआईएसएफ ने चेकिंग के दौरान अमेरिका के एक नागरिक से प्रतिबंधित सेटेलाइट फोन बरामद किया है। सीआईएसएफ ने आरोपी को पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर सेटेलाइट फोन कब्जे में ले लिया है। इसके साथ ही आरोपी और उसकी महिला मित्र को हिरासत में लिया गया है।

विज्ञापन


जोशुआ इवान रिचर्डसन (42) निवासी 220 ई स्मिथ स्ट्रीट, मिलाओकी विस्कॉन्सिन अमेरिका योग सिखाने कुछ दिन पहले टूरिस्ट वीजा पर ऋषिकेश आया था। सोमवार दोपहर 2.20 बजे के लगभग जब वह एयरपोर्ट पहुंचा तो उसके सामान की जांच की गई। जांच के दौरान सीआईएसएफ कर्मी को उसके सामान में सेटेलाइट फोन दिखाई दिया। सेटेलाइट फोन को बरामद कर सीआईएसएफ ने आरोपी को पुलिस को सौंप दिया।

Jollygrant: देहरादून एयरपोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, टर्मिनल खाली कराया, यात्रियों को बैरियर के पास ही रोका
विज्ञापन


आरोपी के साथ उसकी एक महिला मित्र भी थी। जो आरोपी से कुछ दिन पहले ही योग सिखाने के लिए भारत आई थी। आरोपी और उसकी महिला मित्र इंडिगो की फ्लाइट से शाम 3.55 पर दिल्ली जाने वाले थे। जहां से उन्हें आगे अमेरिका के लिए रवाना होना था।
विज्ञापन


प्रभारी निरीक्षक कोतवाली डोईवाला विनोद गुसाईं ने कहा कि सेटेलाइट फोन बरामद कर मुकदमा दर्ज करने के बाद आरोपी और उसकी महिला मित्र को हिरासत में लिया गया है। आगे की कार्रवाई की जाएगी। वहीं आरोपी ने पुलिस को बताया कि उसके देश में सेटेलाइट फोन रखना अपराध नहीं है। भारत में यह अपराध है, इसकी उसे जानकारी नहीं थी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें