फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएचसी के अनुबंध के विरोध सरकर का पुतला फूंका

विज्ञापन
विज्ञापन
डोईवाला। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निजी संस्थान से अनुबंध निरस्त कराने की मांग को लेकर उत्तराखंड क्रांति दल के कार्यकर्ताओं का धरना प्रदर्शन 36 वें दिन जारी रहा। कार्यकर्ताओं ने सीएचसी के मुख्य गेट के पास अस्पताल के अनुबंध के विरोध में प्रदेश सरकार का पुतला दहन किया।
विज्ञापन

बुधवार को उत्तराखंड क्रांति दल के कार्यकर्ताओं ने प्रो बोनो एग्रीमेंट निरस्त कराने प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। दल के केंद्रीय मीडिया प्रभारी शिवप्रसाद सेमवाल ने कहा कि अस्पताल में ओपीडी की अच्छी खासी संख्या होने के बावजूद अस्पताल को जानबूझकर सुविधाओं से वंचित रखा गया। जिससे निजी संस्थान को लाभान्वित किया जा सके। केंद्रीय सचिव केंद्रपाल तोपवाल ने कहा कि यदि बृहस्पतिवार कल तक सरकार ने कोई निर्णय नहीं लिया तो आंदोलन कर रहे कार्यकर्ता कठोर फैसला लेने को बाध्य होंगे। यूकेडी जिलाध्यक्ष संजय डोभाल और वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष धर्मवीर गुसाईं ने बताया कि बृहस्पतिवार कल अस्पताल परिसर में जनसभा का आयोजन किया जाएगा। माईनोरिटी बोर्ड, महिला उत्थान समिति और किसान मोर्चा का यूकेडी के आंदोलन का समर्थन किया। इस दौरान फुरकान अहमद कुरैशी, हाजी अब्दुल हमीद, टॉमस मैसी आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें