फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: संत निरंकारी मंडल ने चलाया सफाई अभियान

Mon, 24 Feb 2025 01:34 AM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
संत निरंकारी मिशन ने प्रोजेक्ट अमृत के तहत त्रिवेणी घाट पर स्वच्छता अभियान चलाया। सेवादारों ने गंगा में फेंके गए कपड़े, पूजा सामग्री, प्लास्टिक की पॉलिथीन, खंडित मूर्तियां आदि एकत्र किया। इस दौरान 40 बोरे कूड़े एकत्र किए गए।



रविवार को संत निरंकारी मिशन की सेवा भावना और मानव कल्याण के संकल्प को साकार करने के लिए प्रोजेक्ट अमृत के तृतीय चरण का शुभारंभ किया गया। निरंकारी मंडल से जुड़े सेवादारों ने बताया कि इस परियोजना का उद्देश्य जल संरक्षण एवं स्वच्छता के प्रति जागरूक करना है, ताकि भावी पीढ़ियों को निर्मल जल और स्वस्थ पर्यावरण का वरदान प्राप्त हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


संत निरंकारी मंडल के सचिव जोगिंदर सुखीजा ने कहा कि यह वृहद अभियान देशभर में 27 राज्यों एवं केंद्रशासित प्रदेशों के 900 से अधिक शहरों में 1600 से भी अधिक स्थानों पर एक साथ आयोजित किया जाएगा। इस महाअभियान की यह अभूतपूर्व व्यापकता इसे एक ऐतिहासिक स्वरूप प्रदान करेगी, जिससे जल संरक्षण एवं स्वच्छता का संदेश और अधिक प्रभावशाली रूप से जन-जन तक पहुंचेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें