फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदेश के सभी विकासखंडों में शुरू होंगे संस्कृत विद्यालय

Wed, 07 Sep 2016 12:58 AM IST
rishikesh
विज्ञापन
संस्कृत प्रतियोगिता - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
संस्कृत भाषा के प्रचार और प्रसार के लिए उत्तराखंड संस्कृत अकादमी की पहल पर मंगलवार से डोईवाला में दो दिवसीय ब्लॉक स्तरीय संस्कृत प्रतियोगिता शुरू हो गई। संस्कृत प्रतियोगिता का शुभारंभ शिक्षा मंत्री मंत्री प्रसाद नैथानी ने किया। कहा कि संस्कृत को आम जनमानस की भाषा बनाने के लिए प्रदेश सरकार सभी विकासखंडों में संस्कृत विद्यालय शुरू करने जा रही है। उद्घाटन अवसर पर छात्र-छात्राओं में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी।
विज्ञापन


मंगलवार से विकासखंड स्तरीय दो दिवसीय संस्कृत प्रतियोगिता का शुभारंभ पब्लिक इंटर कालेज में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ शुरू हुआ। मुख्य अतिथि  शिक्षा मंत्री  नैथानी ने  कहा कि देश में संस्कृत भाषा को बढ़ावा देने के लिए वृहद स्तर पर प्रयास हो रहे है। लेकिन उत्तराखंड के लोग संस्कृत भाषा के प्रति उदासीन बने हुए है। सरकार ने संस्कृत को आम लोगों तक पहुंचाने के लिए इस तरह की गतिविधियों को शुरू किया है। कहा कि उत्तराखंड देवभूमि होने के साथ संघर्ष की साक्षी भी है। नेताजी सुभाष चंद बोस ने आजाद हिंद फौज के गठन की अवधारण उत्तराखंड के वीरचंद्र सिंह गढ़वाली के सघंर्ष से ली थी। लेकिन हम अपने इन वीर जवानों के प्रति भी उदासीन बने हुए है।

विशिष्ट अतिथि मुख्य शिक्षा अधिकारी एसपी खाली ने कहा कि संस्कृत भाषा के संवर्द्धन और संरक्षण के लिए विभागीय स्तर पर विशेष प्रयास किए जा रहे है। प्रधानाचार्य जीतेंद्र कुमार ने कहा कि ऐसे आयोजनों से बच्चों में संस्कृत के प्रति रूचि में बढ़ोत्तरी होगी। विद्यालय प्रबंधक पूर्व विधायक रणजीत सिंह वर्मा ने कहा कि विद्यालय को रचनात्मक गतिविधियों का केंद्र बनाया जा रहा है। संस्कृत प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने के लिए पहले दिन  कनिष्ठ वर्ग में 8 और वरिष्ठ वर्ग में 9 टीमों ने पंजीकरण कराया है। मौके पर पालिकाध्यक्ष  कोमल कन्नौजिया, पूर्व अध्यक्ष महेश रावत, विद्यालय अध्यक्ष हरपाल सैनी, कुंवर सिंह मनवाल, गुलशन अरोडा, दरपान बोरा, बीडी मंमगाई, नरेश वर्मा ,सुदेश सहगल,अनिल सैनी आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन


सेफ जोन में रहेंगे पीटीए शिक्षक
प्रदेश के शिक्षा मंत्री मंत्री प्रसाद नैथानी ने कहा कि सरकार आंदोलन करने वाले शिक्षकों की समस्याओं को गंभीरता से ले रही है। कहा कि पीटीए शिक्षकों के मामले में मुख्यमंत्री सहमति बनाकर काम कर रहे हैं। कहा कि पीटीए शिक्षक सेफ जोन में रहेंगे। पत्रकारों को बताया कि कांग्रेस की संकल्प यात्रा बेहतर प्रयास है। पीडीएफ यात्रा को सफल बनाने के लिए सहयोग करेगा। उन्होने छात्र-छात्राओं से संस्कृत भाषा के साथ जुड़ने का आह्वान किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें