समूण फाउंडेशन श्यामपुर की ओर से ब्रेन हेमरेज की बीमारी से जूझ रहे मरीजों के तीमारदारों को अलग-अलग जगहों पर वित्तीय सहायता दी गई। इसके लिए तीमारदारों ने फाउंडेशन का आभार व्यक्त किया।
फाउंडेशन के संस्थापक विनोद जेठूडी ने बताया कि सोणियाट गांव, पोस्ट मालगांव, पट्टी, हिंदाव, टिहरी गढ़वाल निवासी महावीर राणा को पहले ब्रेन हेमरेज और फिर दोनों किडनी खराब हो गई हैं। वर्तमान में एम्स ऋषिकेश में डायलिसिस के सहारे अपना जीवन यापन कर रहे हैं। जानकारी मिलने पर समूण फाउंडेशन ने मरीज के उपचार के लिए करीब 16 हजार रुपये की सहायता दी है। वहीं दूसरी ओर फाउंडेशन की ओर ग्राम बुड़कोट, लालूडीखाल, टिहरी गढ़वाल, निवासी जमुना प्रसाद डंगवाल की धर्मपत्नी प्रभा देवी का 29 सितंबर को ब्रेन हेमरेज के बाद पीजीआई चंडीगढ़ में उपचार चल रहा है। उनके उपचार के लिए फाउंडेशन की ओर से 17 हजार रुपये की वित्तीय मदद की गई है।