फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी बनीं साक्षी

विज्ञापन
विज्ञापन
विकासखंड यमकेश्वर में करीब ढाई वर्ष से रिक्त चल रहे क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी के पद पर नियमित तैनाती की गई है।
विज्ञापन

यमकेश्वर विकासखंड में क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी का पद वर्ष 2023 से रिक्त चल रहा था। यहां तैनात क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी नितिन रावत की लंबी बीमारी के चलते मौत हो गई थी। तब दुगड्डा के क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी सचिन कश्यप को यहां का अतिरिक्त प्रभार दिया गया था। यमकेश्वर व दुगड्डा के बीच करीब 60 किमी की दूरी है। सचिन कश्यप कभी कभार ही यमकेश्वर आते थे।

नियमित तैनाती न होने से ग्रामीण क्षेत्रों में युवक मंगल दल व महिला मंगल दल के गठन, खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन, समूहों को आर्थिक सहायता, पीआरडी नियुक्ति आदि प्रक्रियाएं प्रभावित हो रही थी। इस संबंध में अमर उजाला ने 18 जनवरी 2025 को प्रमुखता से खबर भी प्रकाशित की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब प्रशासन ने यहां नियमित क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी की तैनाती कर दी है। साक्षी को यहां क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी पद पर नियुक्त किया गया है। यह उनका पहला तैनाती स्थल है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें