फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: ब्रह्मलीन स्वामी वेदव्यासानंद की पुण्यतिथि पर संतों ने दी श्रद्धांजलि

विज्ञापन
विज्ञापन
ऋषिकेश। स्वर्गाश्रम स्थित गीता आश्रम में आश्रम के संस्थापक ब्रह्मलीन स्वामी वेदव्यासानंद महाराज की 34वीं पुण्यतिथि मनाई गई। कार्यक्रम में संत, मंहतों ने श्रद्धांजलि दी। इस दौरान आश्रम परिसर में संत सम्मेलन आयोजित किया गया। आश्रम में अखंड रामचरितमानस पाठ, गीता पाठ, यज्ञ, भजन कीर्तन का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

सोमवार को राज्यमंत्री गिरीश डोभाल, स्वामी रसिक महाराज, महंत केशव स्वरूप ब्रह्मचारी, महंत कन्हैयादास, महंत सर्वात्मानंद सरस्वती महाराज, ट्रस्ट अध्यक्ष दीपक गुप्ता ने कार्यक्रम का उद्घाटन किया। स्वामी रसिक महाराज ने कहा कि ब्रह्मलीन स्वामी वेदव्यासानंद महाराज एक सच्चे क्रांतिकारी, परिवर्तनकारी संत थे। कार्यक्रम में आश्रम से प्रकाशित गीता संदेश के योग एवं पुरुषार्थ विशेषांक का भी विमोचन किया गया। इस मौके पर महंत रवि प्रपन्नाचार्य, रामकृष्ण पोखरियाल, भानु प्रकाश शर्मा, योगी उमेश आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें