फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: लेफ्टिनेंट बनने पर सागर को किया सम्मानित

Fri, 19 Dec 2025 02:21 AM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
विज्ञापन
विज्ञापन
विधायक प्रेमचंद अग्रवाल ने बैटरी फार्म, श्यामपुर निवासी सागर सेमवाल के भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट बनने पर उनके आवास पर पहुंचकर शुभकामनाएं दीं। विधायक ने लेफ्टिनेंट सागर सेमवाल को पहाड़ी टोपी पहनाकर, माला एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया। सागर के पिता राम स्वरूप सेमवाल, माता सोबती देवी को शॉल ओढ़ाकर शुभकामनाएं दीं। इस मौके पर पंकज जुगलान, खुशीराम कुकरेती, दिनेश प्रसाद भट्ट, कमला नेगी आदि शामिल रहे।
विज्ञापन


उधर, पंजाब एंड सिंध क्षेत्र इंटर कॉलेज में आयोजित वार्षिक उत्सव में विधायक प्रेमचंद अग्रवाल ने प्रतिभाग किया। उन्होंने विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास एवं शैक्षणिक सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण के लिए विधायक निधि से विद्यालय को 100 कुर्सी मेज उपलब्ध कराने की घोषणा की। इस मौके पर बृजेश शर्मा, राजेंद्र पांडे आदि शामिल रहे। विधायक ने बैराज रोड स्थित कैंप कार्यालय में क्षेत्रवासियों की जनसमस्याएं सुनीं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें