फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

17 करोड़ रुपये की योजना से किए जाएंगे बाढ़ सुरक्षा के कार्य

विज्ञापन
कैंप कार्यालय में सिंचाई विभाग के अधिकारियों से वार्ता करते विस अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल। - फोटो : RISHIKESH
विज्ञापन
ऋषिकेश। ऋषिकेश विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आगामी मानसून से पूर्व बाढ़ नियंत्रण के लिए की जाने वाली तैयारियों के संबंध में विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने बैराज स्थित अपने कैंप कार्यालय में सिंचाई विभाग के उच्च अधिकारियों के संग समीक्षा बैठक की। इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष ने ऋषिकेश विधानसभा क्षेत्र के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में विभाग द्वारा प्रस्तावित योजनाओं के संबंध में अधिकारियों से जानकारी ली।
विज्ञापन

समीक्षा बैठक के दौरान विधानसभा अध्यक्ष ने गौहरीमाफी एवं साहबनगर में सौंग नदी से बाढ़ सुरक्षा योजना के संबंध में चर्चा की। इस दौरान अग्रवाल ने कहा कि गौहरीमाफी, साहबनगर में सुरक्षा दीवार एवं स्पर बनाए जाएं, जिससे नदी की धारा को गांव से दूर मोड़ने में आसानी हो। विस अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने अधिकारियों को सख़्त हिदायत देते हुए कहा कि मानसून से पहले कार्य पूर्ण किए जाएं। इस पर अधिकारियों ने बताया कि गौहरीमाफी क्षेत्र में बाढ़ सुरक्षा योजना के लिए लगभग 8 करोड़ रुपये एवं साहबनगर क्षेत्र के लिए 9 करोड़ रुपये की योजना प्रस्तावित है। जिसे टीएसी की बैठक की में रखा जाना है। विधानसभा अध्यक्ष ने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि शीघ्र ही टीएसी की बैठक आयोजित कर दोनों योजनाओं के लिए प्रस्ताव पारित किए जाएं, जिससे शीघ्र मानसून से पहले गौहरीमाफी एवं साहब नगर क्षेत्र में बाढ़ सुरक्षा संबंधित कार्य को पूर्ण किया जाए जा सके। इस अवसर पर सिंचाई विभाग के प्रमुख अभियंता, मुकेश मोहन, मुख्य अभियंता जयपाल सिंह, टीएसी सचिव संजीव जैन, अधिशासी अभियंता डीके सिंह, सहायक अभियंता अनुभव नौटियाल मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें