नगर निकाय चुनावों में जीत हासिल करने वाले नेता विजय जुलूस नहीं निकाल सकेंगे। चुनाव आयोग की ओर से विजय जुलूस पर प्रतिबंध लगाया गया है।
स्थानीय निकाय चुनावों में जीतने वाले उम्मीदवार विजयी जुलूस नहीं निकाल पाएंगे। राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से सभी जिलाधिकारी और निर्वाचन अधिकारी को निर्देशित कर दिया गया है। राज्य निर्वाचन आयुक्त दुर्गेश जोशी ने निर्देश जारी करते हुए कहा है कि निर्वाचन परिणाम की घोषणा के बाद विजयी प्रत्याशियों के समर्थकों द्वारा विजय जुलूस निकाले जाते हैं, जिसमें वाहनाें और बैंडबाजों के अलावा आतिशबाजी भी की जाती है। विजय जुलूस से जन सामान्य को काफी असुविधा होती है। साथ ही पराजित होने वाले उम्मीदवारों से विवाद आदि भी हो जाता है। निर्वाचन अधिकारी अपर्णा ढौंडियाल ने बताया कि शांति व्यवस्था बनाए रखने के दृष्टिकोण से आयोग की ओर से विजय जुलूसों पर प्रतिबंध लगाया गया है।