फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टिहरी होकर गई रोडवेज की बसें, 60 किमी का सफर बढ़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
ऋषिकेश। कौडियाला के पास तोताघाटी में ऑलवेदर रोड के काम के चलते मार्ग अवरुद्ध है। जिससे गढ़वाल को जाने वाली बसें वाया नई टिहरी होकर जा रही हैं, इससे बसों को 60 किलोमीटर का अतिरिक्त फेर लगाना पड़ रहा है।
विज्ञापन

इन दिनों लोनिवि राष्ट्रीय राजमार्ग खंड श्रीनगर गढ़वाल की ओर से कौडियाला से आठ किलोमीटर आगे तोताघाटी में इन दिनों ऑलवेदर रोड कटिंग का काम किया जा रहा है, जिससे पुश्ता और रोड का काफी हिस्सा ढह चुुका है। जिसके कारण इस रुट पर वाहनों का आवागमन बंद है। रोडवेज के कार्यशाला प्रभारी नरेंद्र गौतम ने बताया कि रोडवेज की जोशीमठ, गोपेश्वर और श्रीनगर जाने वाली बसों केे वाया टिहरी, मलेथा होते हुए भेजा जा रहा है। उन्होंने बताया ऐसे में बसों का करीब 60 किलोमीटर अतिरिक्त फेर बढ़ गया है। बताया कि मार्ग सही होने पर ही बदरीनाथ मार्ग पर बसों का संचालन हो पाएगा। बसों का फेर बढ़ने से यात्रियों को ज्यादा किराया चुकाना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें