फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: तीन महीने से बंद गुजराड़ी गांव की सड़क, ग्रामीण परेशान

Mon, 05 Oct 2026 06:56 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
विज्ञापन
विज्ञापन
- मलबा आने से जुलाई में क्षतिग्रस्त हुआ मार्ग, मरीजों को चारपाई पर ले जाने की मजबूरी
विज्ञापन

- वर्ष 2022 में ब्लॉक प्रमुख निधि से सड़क का निर्माण कराया गया था
यमकेश्वर। विकासखंड के गुजराड़ी गांव को जोड़ने वाली सड़क बरसात के कारण मलबा आने से पिछले 3 महीने से बंद है। ऐसे में ग्रामीणों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि सड़क की मरम्मत के लिए कई बार प्रशासन से शिकायत की गई है लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हो रही है।
ब्लाॅक प्रमुख निधि से वर्ष 2022 में गुजराड़ी गांव को सड़क सुविधा से जोड़ने के लिए करीब एक किमी के मोटर मार्ग का निर्माण किया गया था। बीते जुलाई में त्याड़ो नदी का जल स्तर बढ़ने से सड़क पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई थी जिससे उक्त मार्ग पर यातायात बंद हो गया था। वर्तमान में गुजराड़ी गांव में 12 परिवार निवास कर रहे हैं जबकि तीज-त्योहारों और खेती-बाड़ी के सीजन में लगभग 40 परिवारों का इस सड़क से आना-जाना होता है। सड़क बंद होने का सबसे ज्यादा खामियाजा बीमार और बुजुर्गों को भुगतना पड़ रहा है। गांव में कोई भी बीमार होता है तो ग्रामीणों को उसे चारपाई पर लादकर त्याड़ो तक ले जाना पड़ता है। त्याड़ो तक की दूरी काफी अधिक होने से कई बार मरीज की हालत और बिगड़ जाती है। इसी के साथ ही पेंशनरों को बैंक पहुंचने के लिए पैदल दूरी तय करनी पड़ती है।
विज्ञापन

गांव में सब्जी और अन्य नकदी फसलें होती हैं लेकिन सड़क बंद होने से किसान अपनी फसल मंडी तक नहीं ले जा पा रहे हैं। आने-जाने में बड़ी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन


- गुजराड़ी गांव की सड़क खोलने के लिए अधिकारियों से बात की जाएगी। खेड़ा पंचायत का गुजराड़ी दुर्गम गांव हैं यहां सड़क खोलना हमारी प्राथमिकता है।-ममता रावत, ग्राम प्रधान खेड़ा तल्ला।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें