फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: नटराज चौक से श्यामपुर तक बनेगी सड़क

Sat, 26 Sep 2026 07:14 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
विज्ञापन
विज्ञापन
-7.30 किमी लंबे मार्ग के बी.सी नवीनीकरण और इंटरलॉकिंग शोल्डर निर्माण का कार्य शुरू
विज्ञापन

ऋषिकेश। विधायक प्रेमचंद अग्रवाल ने नटराज चौक से श्यामपुर चौकी तक 7.30 किमी लंबे मार्ग के जीर्णोद्धार कार्य का भूमिपूजन किया। कुंभ निधि से लोक निर्माण विभाग ने 4.86 करोड़ की लागत से बिटुमिनस कंकरीट तकनीक से सड़क बनाई जाएगी और आबादी वाले क्षेत्रों में इंटरलॉकिंग टाइल के पक्के शोल्डर बनेंगे। इस दौरान विधायक अग्रवाल ने कहा कि इससे स्थानीय लोगों और पर्यटकों की आवाजाही सुगम होगी। इस मौके पर लोनिवि अधिशासी अभियंता भृगुनाथ द्विवेदी, मंडल अध्यक्ष मनोज ध्यानी, चंद्र मोहन पोखरियाल सहित कई लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन

हरिपुर कलां में पार्क निर्माण कार्य का किया लोकार्पण

ऋषिकेश। हरिपुर कलां में विधायक निधि से 4 लाख की लागत से निर्मित पार्क के सौंदर्यीकरण कार्य का विधायक प्रेमचंद अग्रवाल ने लोकार्पण किया। जहां पहले झाड़ियां और गंदगी थी वहां अब बच्चों के लिए आधुनिक झूले, वृद्धजनों के लिए टहलने हेतु पथ मार्ग, बैठने के लिए बेंच और नया मुख्य द्वार तैयार किया गया है। विधायक अग्रवाल ने बच्चों के साथ हवा में गुब्बारे उड़ाकर उनका उत्साहवर्धन किया और कहा कि स्वच्छ व सुरक्षित सार्वजनिक स्थान उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकता है। इस दौरान जिला पंचायत सदस्य दिव्या बेलवाल, राहुल अग्रवाल, दीपमाला कंबोज सहित कई स्थानीय लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें