फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: कंडवाल गांव तक बनेगी सड़क, 4.95 लाख से होगा सर्वे

Thu, 15 Oct 2026 06:44 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
विज्ञापन
विज्ञापन
- जिला योजना मद से पूर्व बन चुकी है 800 मीटर सड़क,
विज्ञापन

अब शेष तीन किमी सड़क निर्माण के लिए होगा सर्वे
यमकेश्वर। विकासखंड यमकेश्वर के कंडवाल गांव तक सड़क निर्माण के लिए शासन से राज्य योजना के तहत डीपीआर (विस्तृत परियोजना रिपोर्ट) को प्रथम चरण की स्वीकृति मिल गई है। इसके तहत करीब 4.95 लाख रुपये की लागत से सर्वे किया जाएगा।
ग्रामीणों ने बताया कि जिला योजना के तहत पूर्व में गांव के लिए लगभग 800 मीटर सड़क का निर्माण 25 लाख रुपये की लागत से कराया जा चुका है। अब उसी सड़क से कंडवाल गांव को जोड़ने के लिए आगे का शेष कार्य होना है। लोक निर्माण विभाग के अनुसार अब गांव तक लगभग तीन किमी सड़क का सर्वे किया जाना है। प्रथम चरण की स्वीकृत लागत 4.95 लाख रुपये मिल गई है जिसके अंतर्गत विस्तृत सर्वेक्षण करवाकर डीपीआर गठन की कार्रवाई की जाएगी। इससे कंडवाल गांव लक्ष्मणझूला-कांडी मोटर मार्ग से सीधे जुड़ जाएगा। कंडवाल गांव निवासी समय राम कंडवाल ने बताया कि वर्तमान समय में गांव में मात्र आधे दर्जन से भी कम परिवार ही रह रहे हैं। सड़क सुविधा न होने के कारण गांव से लगभग 90 प्रतिशत पलायन हो चुका है। सड़क बनने से गांव में फिर से रौनक लौटने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कंडवाल गांव में तीन किमी सड़क निर्माण के लिए प्रथम चरण की स्वीकृति मिली है। जल्द विस्तृत सर्वेक्षण करवाया जाएगा। प्रथम चरण के लिए 4.95 लाख की धनराशि स्वीकृत हुई है।
- निर्भय सिंह, अधिशासी अभियंता, लोनिवि दुगड्डा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें