फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रतिबंधित तटों पर डुबकी लगा रहे लोग

Sat, 26 Dec 2015 02:01 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ऋषिकेश
विज्ञापन
विज्ञापन
लक्ष्मणझूला, स्वर्गाश्रम क्षेत्र में वीकेंड पर हजारों सैलानियों की भीड़ उमड़ रही है। क्रिसमस पर भी शुक्रवार को क्षेत्र में पर्यटक और तीर्थाटक अच्छी तादाद में तीर्थनगरी पहुंचे। इससे मुख्य बाजार और आसपास के क्षेत्र सैलानियों से गुलजार रहे। ऐसे में गंगा में डुबकी लगाने के उद्देश्य से पहुंचने वाले लोग नदी के गहरे तटों और घाटों पर उमड़े रहे।
विज्ञापन


इस दौरान कई लोगों को नदी किनारे सेल्फी खिंचवाते भी देखा गया। जबकि, सुरक्षा की दृष्टि से ऐसे स्थानों पर स्नान करना प्रतिबंधित है। ऐसे में लोगों की लापरवाही के अलावा पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े होते हैं। कारण, पुलिस ने इन स्थानों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम और लोगों को जागरूक करने के लिए पर्याप्त नोटिस बोर्ड भी नहीं लगाए हैं।

स्वर्गाश्रम स्थित गंगा लाइन मार्ग के समीप गंगा तटीय इलाका अत्यधिक गहरा है। अक्सर यहां लापरवाही से स्नान करने वाले लोगों के डूबने के मामले सामने आते रहते हैं। लिहाजा लक्ष्मणझूला पुलिस ने गहरे तटों पर स्नान प्रतिबंधित किया है। क्षेत्र में कुछ एक स्थानों पर गंगातटों पर स्नान प्रतिबंधित करने संबंधी बोर्ड भी चस्पा किए गए हैं।
विज्ञापन


इनमें पर्यटकों से गहरे तटों पर स्नान नहीं करने की अपील की गई है। इसके बावजूद लापरवाह लोग यहां स्नान का जोखिम उठाने से नहीं चूकते। लिहाजा अक्सर डूबने की घटनाएं सामने आ जाती हैं। हैरत की बात यह है कि इन्हें रोकने वाला लक्ष्मणझूला पुलिस का एक भी जवान गंगा घाटों और तटों पर तैनात नहीं रहता है। थाना लक्ष्मणझूला पुलिस इन सबसे अनजान बनी हुई है।
विज्ञापन



इनकी सुनिए
मैं अवकाश पर हूं, आप सीओ को फोन कीजिए। लेकिन  फिर भी मैं लक्ष्मणझूला प्रभारी से बात करता हूं।-राजीव स्वरूप, एसपी, पौड़ी

मामला संज्ञान में नहीं है, यदि ऐसा है तो जल्द ही लक्ष्मणझूला पुलस को निर्देशित कर समस्या का समाधान किया जाएगा।-डीएस तोमर, सीओ पौड़ी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें