फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऋषिकेश: बसंत पंचमी को तय होगी बदरीनाथ धाम के कपाट खोलने की तिथि

Tue, 18 Jan 2022 09:59 PM IST
अनुराग सक्सेना संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश

सार

श्री बदरीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति के मीडिया प्रभारी डॉ. हरीश गौड़ ने बताया कि कोरोना गाइडलाइन और ओमिक्रॉन के खतरे को देखते हुए कार्यक्रम संक्षिप्त रूप से आयोजित होगा। कपाट खुलने की तिथि तय करने के लिए सुबह 10 बजे से पूजा शुरू होगी।
विज्ञापन
बदरीनाथ धाम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बदरीनाथ धाम के कपाट खुलने की तिथि बसंत पंचमी को नरेंद्रनगर राजमहल में तय होगी। इसी दिन गाड़ू घड़ा (तेल कलश) यात्रा का दिन निश्चित होगा।

विज्ञापन

 
श्री बदरीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति के मीडिया प्रभारी डॉ. हरीश गौड़ ने बताया कि कोरोना गाइडलाइन और ओमिक्रॉन के खतरे को देखते हुए कार्यक्रम संक्षिप्त रूप से आयोजित होगा। कपाट खुलने की तिथि तय करने के लिए सुबह 10 बजे से पूजा शुरू होगी। तिथि तय करते समय राजा मनुजेंद्र शाह, सांसद माला राज्यलक्ष्मी शाह, बदरीनाथ धाम के रावल ईश्वरी प्रसाद नंबूदरी, बदरीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष अजेंद्र अजय भट्ट, उपाध्यक्ष किशोर पंवार, मंदिर समिति के मुख्य कार्याधिकारी बीडी सिंह और धर्माधिकारी भुवन चंद्र उनियाल आदि मौजूद रहेंगे।

विज्ञापन

इस अवसर पर योग बदरी पांडुकेश्वर और श्री नृसिंह मंदिर में पूजा के बाद पंचायत प्रतिनिधि गाड़ू घड़ा को बसंत पंचमी के दिन (5 फरवरी) नरेंद्रनगर राजमहल को सौंपेंगे। निर्धारित तिथि पर राजमहल में पिरोए गए तिलों के तेल को पंचायत के प्रतिनिधि बदरीनाथ धाम के कपाट खुलने से पूर्व श्री बदरीनाथ धाम पहुंचाते हैं। तिलों के इस तेल से भगवान श्री बदरी विशाल का अभिषेक किया जाता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें