फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऋषिकेश जैसा मनभावन नगर विश्व में नहीं : सुनील शेट्टी

विज्ञापन
प्रशंसकों के साथ फोटो खिंचवाते अभिनेता सुनील शेट्टी। - फोटो : RISHIKESH
विज्ञापन
शूटिंग के सिलसिले में मुझे पूरी दुनिया घूमने का मौका मिला। हर शहर की तासीर का अनुभव करने के बाद इस नतीजे पर पहुंचा हूं कि ऋषिकेश जैसा मनभावन नगर पूरे विश्व में नहीं है। यहां के लोग बहुत प्यारे हैं। शहर की आबोहवा पवित्र और स्वच्छ है। मां गंगा को नजदीक से दर्शन कर जो सुकून मिलता है उसे शब्दों में बयां करना मुश्किल है। ये उद्गार हैं प्रसिद्ध बॉलीवुड अभिनेता सुनील शेट्टी का। बेटी की फिल्म की शूटिंग का जायजा लेने मसूरी आए सुनील शेट्टी शनिवार को तीर्थनगरी पहुंचे। वे यहां देहरादून रोड स्थित एक होटल में पत्नी माना के साथ पहुंचे। इस दौरान उनके इस दौरे को बेहद गोपनीय रखा गया।
विज्ञापन

शहर के कुछ पारिवारिक मित्रों के साथ उन्होंने शुक्रवार की रात गढ़वाली व्यंजनों का स्वाद चखा। एक खास मुलाकात में उन्होंने बताया कि वे जब भी उत्तराखंड आते हैं तो ऋषिकेश आकर मां गंगा के दर्शन करना नहीं भूलते। इस बार वे पत्नी माना को भी अपनी ऋषिकेश से जुड़ी यादों को ताजा करने लाए। देर रात उन्होंने लक्ष्मणझूला, रामझूला होते हुए शत्रुघ्न घाट पर कुछ देर शांत वातावरण में वक्त गुजारा। उन्होंने कहा कि मुंबई जैसे आपाधापी भरे शहर में पैसा तो है लेकिन जो सुकून ऋषिकेश में मिलता है वो अविस्मरणीय है।
उन्होंने कहा कि काम की व्यस्तता के चलते हर बार मनचाही जगहों पर नहीं जाया जा सकता। इसके बावजूद जब भी मौका मिलता है तीर्थनगरी भ्रमण का मौका नहीं चूकता। उन्होंने खुलासा भी किया कि आने वाले दिनों में वे एक फिल्म की शूटिंग भी ऋषिकेश में करेंगे। योजना बनाई जा रही है कि उक्त फिल्म का अधिकांश हिस्सा तीर्थनगरी में फिल्माया जाए। शनिवार की सुबह उन्होंने अपने पारिवारिक मित्र सावन वर्मा और अक्षत गोयल के साथ गंगा दर्शन किया और जौलीग्रांट एयरपोर्ट के लिए रवाना हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें