फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: राज्य स्थापना के बाद ऋषिकेश शहर को मिलीं कई उपलब्धियां

विज्ञापन
विज्ञापन
राज्य स्थापना के बाद ऋषिकेश शहर को कई महत्वपूर्ण उपलब्धियां मिली हैं। इनमें योग नगरी रेलवे स्टेशन, चारधाम यात्रा ट्रांजिट कैंप, एम्स की हेली एंबुलेंस सेवा आदि शामिल हैं।
विज्ञापन

ऋषिकेश शहर पूरे विश्व में योग की राजधानी के नाम से प्रसिद्ध है। यहां वर्षभर पर्यटकों की आवाजाही बनी रहती है। राज्य बनने के बाद शहर को कई उपलब्धियां भी मिली हैं। यहां ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेलवे परियोजना के तहत वर्ष 2020 में नया रेलवे स्टेशन बनकर तैयार हुआ। इसका नाम बाद में योग नगरी रेलवे स्टेशन कर दिया गया। इस रेलवे स्टेशन पर छह सौ मीटर लंबाई वालेे तीन प्लेटफार्म हैं। यह रेलवे स्टेशन प्राकृतिक सौदर्य से भी भरपूर है। वहीं, ऋषिकेश शहर की एक महत्वपूर्ण उपलब्धि चारधाम यात्रा ट्रांजिट कैंप है। करीब 22 करोड़ की लागत से इस भव्य ट्रांजिट कैंप का निर्माण किया गया है। इस ट्रांजिट कैंप में चारधाम यात्रा से संबंधित सभी विभागों के कार्यालय भी मौजूद हैं। साथ ही यहां चार बेड का एक क्लीनिक भी है। यात्रियों के ठहरने के लिए करीब 128 बेड की डोरमेट्री भी है। मई 2023 में सीएम पुष्कर सिंह धामी ने इस ट्रांजिट कैंप का शुभारंभ किया था। वहीं, राज्य के लिए एम्स की हेली एंबुलेंस सेवा भी एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। बीते 29 अक्तूबर को देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उक्त सेवा का वर्चुअल उद्घाटन किया था।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें