फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: ऋषिकेश के खिलाड़ियों ने जीते 18 पदक

Sat, 25 Jul 2026 06:38 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
विज्ञापन
विज्ञापन
पांच स्वर्ण, सात रजत और छह कांस्य पदक जीतकर बढ़ाया प्रदेश का मान
विज्ञापन

राष्ट्रीय मुए थाई चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन
संवाद न्यूज एजेंसी
ऋषिकेश। हल्द्वानी में आयोजित 7वीं राष्ट्रीय यूथ मुए थाई चैंपियनशिप में ऋषिकेश के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए उत्तराखंड की झोली में पांच स्वर्ण, सात रजत और छह कांस्य समेत कुल 18 पदक डाले। खिलाड़ियों के इस प्रदर्शन से उत्तराखंड मार्शल आर्ट्स एकेडमी और तीर्थनगरी का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन हुआ।
मुए थाई एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड एवं उत्तराखंड राज्य खेल परिषद की पहल पर 1 से 4 जून तक हल्द्वानी के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में चैंपियनशिप आयोजित हुई। इसमें उत्तराखंड का प्रतिनिधित्व करते हुए उत्तराखंड मार्शल आर्ट्स एकेडमी ऋषिकेश के खिलाड़ियों ने फाइटिंग और वाईक्रू स्पर्धाओं में प्रतिभाग किया।
विज्ञापन

उत्तराखंड राज्य टीम की मुख्य कोच एवं एकेडमी की निदेशक प्रज्ञा जोशी ने बताया कि ऋषिकेश के खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता में ऐतिहासिक प्रदर्शन किया। उन्होंने बताया कि अभिषेक बिष्ट और आदर्श कंडारी ने फाइनल मुकाबलों में मेघालय और मणिपुर के अनुभवी खिलाड़ियों को नॉकआउट कर स्वर्ण पदक हासिल किए।
विज्ञापन

स्वर्ण पदक विजेता खिलाड़ियों में आदर्श कंडारी, अभिषेक बिष्ट, नितिका पंत, कृष्णा श्रीवास्तव और मनस्वी पंवार शामिल रहे। आदर्श कंडारी, तेजस सिंह, सौम्या गैरोला, नितिका पंत, पार्थ नेगी, अश्मिका कुकरेती, प्रतिष्ठा रावत और साक्षी बिष्ट ने रजत पदक जीते। वहीं कांस्य पदक स्वराज गैरोला, कार्तिक श्रीवास्तव, उन्नति रावत, मानसी बुटोला, तेजस सिंह और अनिरुद्ध जोशी ने हासिल किए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें