फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंगा में डूब रहे पर्यटक को बचाया

Sat, 02 Apr 2016 01:56 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,ऋषिकेश
विज्ञापन
बचाव कार्य - फोटो : file photo
विज्ञापन
मुनिकीरेती क्षेत्र में परिजनों के साथ गंगा में नहाते समय डूब रहे देहरादून के एक पर्यटक को स्थानीय जल पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद सकुशल बचा लिया। पर्यटक को सकुशल बचाने पर युवक के परिजनों ने जल पुलिस का आभार प्रकट किया।
विज्ञापन


मुनिकीरेती जल पुलिस के मुुताबिक विवेश बिष्ट (27) पुत्र गोविंद सिंह बिष्ट निवासी नेहरू कालोनी, देहरादून शुक्रवार को परिजनों के साथ मुनिकीरेती स्थित नाव घाट पर नहा रहा था। इस दौरान युवक का पैर फिसल गया और वह गंगा की तेज धारा में बहने लगा।

युवक को बहते देख परिजनों में चीखपुकार मच गई। घाट पर तैनात जल पुलिस के जवान विदेश चौहान, सुभाष ध्यानी, गजपाल सिंह, रवि राणा और पीयूष चौहान मौके की ओर दौड़े और जान की परवाह किए बिना गंगा में छलांग लगा दी।
विज्ञापन


करीब 15 मिनट तक चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद जल पुलिस ने डूबते युवक को सकुशल नदी से बाहर निकाल लिया। युवक की जान बचाने पर परिजनों ने पुलिस का आभार जताया। घाट पर मौजूद अन्य लोगों ने भी पुलिस के कार्य की सराहना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें