फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवती को गंगा में डूबने से बचाया

Sat, 16 Jan 2016 01:32 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ऋषिकेश
विज्ञापन
विज्ञापन
जल पुलिस और मोटर बोट संचालकों ने लक्ष्मणझूला स्थित संत सेवा घाट पर परिजनों के साथ गंगा स्नान के दौरान एक युवती को डूबने से सकुशल बचा लिया। मौके पर मौजूद तीर्थयात्रियों ने बोट संचालकों और पुलिस के साहस की सराहना की।
विज्ञापन


प्राप्त जानकारी के मुताबिक थाना लक्ष्मणझूला क्षेत्र स्थित संत सेवा घाट पर ढालवाला, मुनिकीरेती निवासी ममता (15) पुत्री सुशांत सिंह रावत दोपहर करीब साढ़े 12 बजे  संत सेवा घाट पर परिजनों के साथ डुबकी लगा रही थी, इसी बीच किशोरी गंगा की तेज धारा में बहने लगी। किशोरी को तेज बहाव में बहते देख परिजनों में चीख पुकार मच गई।

मौके पर मौजूद लक्ष्मणझूला पुलिस के जवान हीरापाल, प्रकाशचंद्र खनेड़ा, राजेंद्र चौहान, विपिन कुमार, उर्मिला बिष्ट ने स्थानीय बोट संचालक अंकुर कुकरेजी और कमल सिंह रावत की मदद से मोटर बोर्ट से डूबती युवती को बचाने का प्रयास किया। कमल सिंह ने उसे बचाने के लिए नदी के तेज बहाव में छलांग लगा दी और जल पुलिस की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद किशोरी को सकुशल बचा लिया। इस दौरान मौके पर मौजूद किशोरी के परिजनों और अन्य लोगों ने सभी लोगों का आभार प्रकट किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें