फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: दिसंबर से शुरू होगी रामझूला पुल की मरम्मत

विज्ञापन
विज्ञापन
- निविदा प्रक्रिया पूरी, अनुबंध किया जा रहा तैयार
विज्ञापन

ऋषिकेश। दिसंबर से रामझूला पुल की मरम्मत शुरू किए जाने की संभावना है। इसके लिए विभाग ने निविदा प्रक्रिया पूर्ण कर ली है। संबंधित एजेंसी का अनुबंध तैयार किया जा रहा है। अधिकारियों का कहना है कि दिसंबर से मरम्मत शुरू करा दिया जाएगा। शहर के प्रसिद्ध रामझूला पुल का निर्माण 1985 में किया गया था। गंगा के ऊपर 220 मीटर लंबे स्पान वाले इस पुल का निर्माण पैदल यात्रियों के लिए किया गया था लेकिन बाद में इस पर दोपहिया वाहनों की भी आवाजाही शुरू हो गई थी। वर्ष 2019 में लोक निर्माण विभाग ने शासन के आदेश पर रामझूला और लक्ष्मण झूला पुल का सर्वे कराया था। इसमें लक्ष्मण झूला पुल की आयु सीमा पूर्ण होने के कारण इसे बंद करने और रामझूला के सुधारीकरण का सुझाव दिया गया था। रामझूला पुल को प्रदेश के असुरक्षित पुलों में भी शामिल किया गया था। उधर, लक्ष्मण झूला को बंद किए जाने के बाद रामझूला पुल पर दोगुना दबाव हो गया था। भीड़ के दबाव में कई बार पुल की सस्पेंडर वायर टूट चुकी है। लोनिवि नरेंद्र नगर ने पुल की मरम्मत के लिए प्रस्ताव शासन को भेजा था, जो कई वर्षो से अधर में लटका था। अब पुल की मरम्मत के लिए निविदा प्रक्रिया पूर्ण हो चुकी है। करीब 9.5 करोड़ की लागत से पुल की मरम्मत की जानी है, जिसमें पुल के सस्पेंडर वायर, डैक व टावर आदि बदले जाने हैं। विभाग का कहना है कि जल्द मरम्मत कार्य शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

-
- निविदा प्रक्रिया पूर्ण हो चुकी है। अनुबंध तैयार किया जा रहा है। जल्द मरम्मत का काम शुरू किया जाएगा। एक साल के भीतर काम पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। - प्रवीण कर्णवाल, अधिशासी अभियंता, लोनिवि नरेंद्र नगर।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें