फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ाजनीतिक दलों के होर्डिंग्स बैनर हटाए

विज्ञापन
02 ढालवाला और तपोवन में लगे बैनर, होर्डिंग्स को हटाती प्रशासन की टीम। - फोटो : RISHIKESH
विज्ञापन
आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद प्रशासन ने रायवाला व आसपास के क्षेत्रों से चुनाव संबंधी प्रचार-प्रसार सामग्री हटाई। एनएचएआई ने नेशनल हाईवे और तहसील टीम ने ग्रामीण क्षेत्रों और बाजारों से पोस्टर और बैनर हटाए।
विज्ञापन

रविवार को तहसील टीम ने नेपाली फार्म से लेकर हरिपुरकलां तक राजनीतिक व नेताओं के बैनर, होर्डिंग्स और झंडे आदि हटाए। राजस्व उपनिरीक्षक रिजवान हसन ने बताया कि अभियान के तहत नेपाली फार्म, रायवाला, छिद्दरवाला आदि ग्रामीणों क्षेत्रों से राजनीतिक दलों की प्रचार-प्रसार सामाग्री को हटाया गया। टीम ने रायवाला बाजार के अंदर से भी विभिन्न राजीतिक दलों की प्रचार सामाग्री को हटाया। उधर, नेशनल हाईवे अथॉरिटी के आदेश पर यूपी सेतु निगम कंपनी ने मोतीचूर, रायवाला, छिद्दरवाला व लालतप्पड़ तक अभियान चलाया। सेतु निगम के एसडीओ ओपीराम ने बताया कि मोतीचूर से तालतप्पड़ हाईवे के बीच व किनारे लगे राजनीतिक दलों की चुनाव प्रचार सामग्री को हटा दिया गया है। इस मौके पर अजय पांडे, मुकेश कुकरेती और विकास दुमका आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें