फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धर्म यात्रा पर निकली श्रीभरत भगवान की डोली

Sat, 13 Feb 2016 01:40 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ऋषिकेश
विज्ञापन
विज्ञापन
ऋषिकेश वसंतोत्सव के तहत वसंत पंचमी पर्व पर तीर्थनगरी में गाजे बाजे के साथ श्रीभरत भगवान की डोली की शोभायात्रा निकाली गई। घंटे-घड़ियालों और पारंपरिक लोक वाद्य यंत्रों की ध्वनि के साथ निकली धर्म यात्रा का श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर जगह-जगह स्वागत किया।
विज्ञापन


इस दौरान हजारों लोगों ने हृषीकेश नारायण भगवान के दर्शन कर पुण्य लाभ अर्जित किया। उधर, वसंत पंचमी के अवसर पर प्राचीन श्रीभरत मंदिर परिसर में आयोजित मेले में लोगों ने चर्खी-झूलों और विभिन्न स्टालों पर व्यंजनों का जमकर लुत्फ उठाया।

शुक्रवार को वसंत पंचमी पर्व पर ब्रह्ममुहूर्त में पौराणिक श्रीभरत मंदिर में भगवान श्रीनारायण की विधिवत पूजा-अर्चना शुरू हुई। दोपहर में आरती-पूजन के बाद मंदिर के श्री महंत अशोक प्रपन्न शर्मा के परम सान्निध्य में बैंडबाजों और पहाड़ के पारंपरिक लोक वाद्य यंत्रों की थाप के बीच श्रीभरत भगवान की उत्सव प्रतिमा की भव्य शोभायात्रा निकाली गई।
विज्ञापन


मायाकुंड स्थित गंगा तट पर श्रीभरत भगवान की प्रतिमा के स्नान के बाद भगवान को नगर भ्रमण कराया गया। धर्म यात्रा विभिन्न मार्गों से होते हुए आगे बढ़ी। इसके बाद मंदिर में भगवान की प्रतिमा को पुनर्स्थापित किया गया। नगर उत्सव यात्रा में हजारों श्रद्धालुओं ने प्रतिभाग किया।

इस दौरान यात्रा मार्गों में लोगों ने विभिन्न स्थानों पर खड़े होकर डोली के दर्शन के लिए घंटों प्रतीक्षा की। यात्रा में श्रीभरत संस्कृत महाविद्यालय, भरत मंदिर पब्लिक स्कूल, श्री हेमकुंड गुरुद्वारा स्थित गुरमत संगीत विद्यालय, श्रीभरत मंदिर इंटर कॉलेज आदि विद्यालयों के छात्र-छात्राओं, स्काउट गाइड, एनसीसी कैडेट्स, एनएसएस के स्वयंसेवकों और श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़ कर प्रतिभाग किया।


धर्म यात्रा में यह लोग हुए शामिल
वसंतोत्सव के संयोजक हर्षवर्धन शर्मा, पालिकाध्यक्ष दीप शर्मा, वरुण शर्मा, वत्सल शर्मा, मंदिर के मुख्य पुजारी धर्मानंद सेमवाल, नरेंद्रजीत सिंह बिंद्रा, विनय उनियाल, जयेंद्र रमोला, रामकृपाल गौतम, मधुसूदन शर्मा, रवि शास्त्री, पंडित सुरेंद्र दत्त भट्ट, गोविंद सिंह रावत, बचन पोखरियाल, डीबीपीएस रावत, रंजन अंथवाल, सुनील थपलियाल, विनीत जैन, विनय मनमीत, प्यारे लाल जुगलाण, विनोद शर्मा, चेतन शर्मा, धीरेंद्र जोशी, स्नेहलता शर्मा, सरोज डिमरी, महेश शर्मा, वंशीधर पोखरियाल, कमला प्रसाद भट्ट, रवि शास्त्री, अशोक अग्रवाल, नवीन मैंदोला आदि मौजूद थे। 
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें