फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टेंट गोदाम में घुसा बारहसिंघा, देखने उमड़ी भीड़

विज्ञापन
टेंट के गोदाम में कैद बारहसिंघा। - फोटो : RISHIKESH
विज्ञापन
श्यामपुर जेजे ग्लास फैक्ट्री के समीप शनिवार को एक बारहसिंघा कौतूहल का विषय बन गया। यहां एक टैंट हाउस के गोदाम में घुसे बारहसिंघा को देखने के लिए लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने बारहसिंघा को गोदाम में ही कैद कर लिया।
विज्ञापन

रेंजर आरपीएस नेगी के अनुसार बारहसिंघा को रात में ट्रैफिक जीरो करने के बाद ट्रैक किया जाएगा। वहीं, रेंजर ने इसकी चपेट में किसी भी व्यक्ति के आने की घटना से इंकार किया है। घटना दोपहर दो बजे के आसपास की है। जब आईडीपीएल के जंगलों से निकलकर एक नर बारहसिंघा श्यामपुर स्थित जेजे ग्लास फैक्ट्री के समीप महालक्ष्मी टैंट हाउस के गोदाम में जा घुसा। इसी बीच बारहसिंघा को देखने के लिए मौके पर भीड़ जमा हो गई। सूचना पाकर वन विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंचे और बारहसिंघा को टेंट गोदाम के अंदर ही कैद कर लिया। वन क्षेत्राधिकारी आरपीएस नेगी ने बताया कि बारहसिंघा काफी डरा हुआ है। ऐसे में उसे ट्रैक कर पाना मुश्किल है। बताया कि रात में दोनों ओर से वाहनों की आवाजाही को रोककर बारहसिंघा पर काबू पाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें