फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऋषिकेश: मौसम का रेड अलर्ट, राफ्टिंग पर अगले आदेश तक रोक, बारिश के चलते बढ़ा गंगा का जलस्तर

Sat, 26 Sep 2026 06:24 PM IST
Renu Saklani संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश

सार

उत्तराखंड में मौसम विभाग की ओर से रेड अलर्ट जारी किया गया है। इसे देखते हुए राफ्टिंग गतिविधियों पर अगले आदेश तक रोक लगा दी गई है।
विज्ञापन
राफ्टिंग - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पर्वतीय और मैदानी क्षेत्रों में लगातार हो रही बारिश के चलते गंगा नदी का जलस्तर बढ़ गया है। पर्यटकों और गाइडों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए प्रशासन व पर्यटन विभाग ने राफ्टिंग गतिविधियों पर फिलहाल पूरी तरह से रोक लगा दी है।

मौसम विभाग की ओर से जारी चेतावनी और नदियों के तेज बहाव को देखते हुए यह कदम उठाया गया है। टिहरी पर्यटन अधिकारी सोबत राणा ने बताया कि जब तक बारिश का दौर जारी रहेगा और गंगा नदी का जलस्तर सामान्य नहीं हो जाता, तब तक राफ्टिंग शुरू होने के कोई आसार नहीं हैं।

ये भी पढे़ं...बर्फ की चादर में लिपटे पहाड़: खिल उठा हिमालय का नजारा, हेमकुंड साहिब और यमुनोत्री में बर्फबारी, देखें तस्वीरें

विज्ञापन


केदारनाथ यात्रा रोकी गई

मौसम विभाग के रेड अलर्ट को देखते हुए जिलाधिकारी विशाल मिश्रा ने केदारनाथ धाम यात्रा को शनिवार दोपहर से 27 सितंबर तक स्थगित करने के आदेश जारी किए हैं। यात्रियों की सुरक्षा के दृष्टिगत यह निर्णय लिया गया है। खराब मौसम के चलते शनिवार को केदारनाथ धाम के लिए हेली सेवा भी संचालित नहीं हुई। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने बताया कि उत्तराखंड राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र देहरादून की ओर से जारी मौसम पूर्वानुमान में रेड अलर्ट जारी किया गया है। इसके चलते देश-विदेश से चारधाम यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा के मद्देनजर यात्रा स्थगित की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें