फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर का कूड़ा हरिद्वार प्लांट में भेजने की सिफारिश

विज्ञापन
शहरी विकास मंत्री को ज्ञापन सौंपते मेयर और पार्षद। - फोटो : RISHIKESH
विज्ञापन
मेयर अनिता ममगाईं ने मुनिकीरेेती पालिका की तर्ज पर ऋषिकेश नगर निगम का कूड़ा भी हरिद्वार सराय प्लांट में भेजने की सिफारिश की है। इस संबंध में उन्होंने शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक को ज्ञापन सौंपा है। मेयर ने कहा कि यहां के कूड़ा को डंप करने को शासन स्तर पर डीपीआर तैयार हो चुका है। जल्द ही कूड़ा निस्तारण की कार्रवाई आरंभ की जाएगी। मेयर ने बताया कि पिछले 40 वर्षों से नगर का कूड़ा गोविंद नगर स्थित खाली भूखंड में डाला जा रहा है, उससे उत्पन्न होने वाले प्रदूषण, गंदगी, बीमारी तथा बारिश के पानी के कारण दूषित जल का प्रभाव गंगा नदी में हो रहा है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि ऋषिकेश शहर में कूड़े के निस्तारण के लिए अभी तत्काल में कोई भूमि उपलब्ध नहीं है। लाल पानी कक्ष संख्या एक में जो भूमि प्रस्तावित है, उस पर प्रोजेक्ट चालू करने में अभी काफी समय लग सकता है। मेयर ने शहरी विकास मंत्री से निवेदन किया कि नगर में कूड़ा निस्तारण के लिए प्रोसेसिंग प्लांट जब तक चालू नहीं हो पाता तब तक के लिए कूड़े को मुनिकीरेती की तर्ज पर हरिद्वार स्थित सराय प्लांट में भेजने की अनुमति दी जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें