फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रीश्री रविशंकर ने किया गंगा तटों का भ्रमण

Fri, 08 Apr 2016 01:59 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,ऋषिकेश
विज्ञापन
श्रीश्री रविशंकर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
इन दिनों तीर्थनगरी प्रवास कर रहे आर्ट ऑफ लिविंग के संस्थापक श्रीश्री रविशंकर ने बृहस्पतिवार को चौरासी कुटिया का भ्रमण किया। उन्होंने मुनिकीरेती में आस्था पथ की भी सैर की।
विज्ञापन


गौरतलब है कि आध्यात्मिक गुरु श्रीश्री रविशंकर बीते दो अप्रैल से यहां मुनिकीरेती स्थित शीशमझाड़ी में आर्ट ऑफ लिविंग आश्रम में प्रवास पर हैं। बृहस्पतिवार शाम आध्यात्मिक गुरु ने स्वर्गाश्रम क्षेत्र स्थित शंकराचार्य नगर चौरासी कुटिया का भ्रमण किया। यह कुटिया भावातीत ध्यान के विश्वविख्यात प्रणेता महर्षि महेश योगी की तपस्थली है। आश्रम सूत्रों की मानें तो 1977 से 82 तक यहां श्रीश्री रविशंकर भी रह चुके हैं और उन्हें महर्षि का सानिध्य प्राप्त हुआ है।

वह शाम के समय चौरासी कुटिया के भ्रमण पर निकले। इसके बाद उन्होंने मुनिकीरेती क्षेत्र में आस्था पथ की पैदल सैर की। इस दौरान सैकड़ों की संख्या में उनके अनुयायी भी साथ थे। वह आस्थापथ से होते हुए अनुयायियों के साथ आर्ट ऑफ लिविंग आश्रम में पहुंचे, इसके बाद आयोजित सत्संग सभा में उन्होंने भक्तों को प्रवचन किए। इस दौरान प्रख्यात संत टाट बाबा भी मौजूद थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें