फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रतूड़ी अपने आप में एक जीवंत समाज थे : बंशीधर

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विरासतीय शोभा यात्रा समिति व गढ़भूमि लोक संरक्षण समिति की ओर से शिक्षाविद स्व. विद्यादत्त रतूड़ी को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। साथ ही उनके सामाजिक कार्यों का स्मरण किया।

बृहस्पतिवार को ढालवाला स्थित शिव मंदिर में समिति पदाधिकारियों की ओर से शिक्षाविद स्व. रतूड़ी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की गई। बंशीधर पोखरियाल ने कहा कि स्व. रतूड़ी अपने आप में एक जीवंत समाज थे। देवड़ौली विरासत यात्रा के क्षेत्र में उनके कार्य हमेशा याद किए जाएंगे।
विज्ञापन




गढ़भूमि लोक समिति के अध्यक्ष आसाराम व्यास ने कहा कि स्व. रतूड़ी ने आज से 50 वर्ष पूर्व बाल विवाह, बलि प्रथा जैसी कुरीतियों का अंत करने का संकल्प लिया था। उनके साथ कार्य कर चुके भगवान सिंह रांगढ़ ने कहा कि स्व. रतूड़ी ने सामाजिक कार्यों के अलावा शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य किए।
विज्ञापन


उन्होंने निर्धन बच्चों को भी निशुल्क शिक्षा दी। आचार्य रमेश चंद पैन्यूली ने कहा कि स्व. रतूड़ी को उनके श्रेष्ठ कार्यों के लिए राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया। गजेंद्र कंडियाल ने कहा कि 2026 में उत्तराखंड की देवडोलियों का कुंभ स्थान कराने के लिए उनके नेतृत्व में बीते 20 नवंबर को शांतिकुंज हरिद्वार से संकल्प यात्रा निकाली गई थी। इस मौके पर आचार्य रामकृष्ण पोखरियाल, दिनेश व्यास, स्वामी नागेंद्र पुरी, मोहन पंत, नीलम विजल्वाण, द्वारिका बिष्ट, सुशीला सेमवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें