फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार

Thu, 24 Apr 2025 01:54 AM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
शरबत में नशीला पदार्थ पिलाकर युवती से दुष्कर्म और आपत्तिजनक फोटो खींचकर ब्लैकमेल करने के आरोपी युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इस संबंध में पीड़िता ने कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई थी।



बीते मंगलवार को पीड़िता ने बताया था कि एक लड़की से स्कूल के दौरान दोस्ती हुई थी।करीब सात माह पहले लड़की ने उसे अपने घर बुलाया था। जब वह उसके घर गई तो लड़की के भाई ने उसे शरबत के गिलास में कुछ मिलाकर पिला दिया। जिसके बाद वह बेहोश हो गई। इस दौरान युवक ने उसके साथ दुष्कर्म किया और उसके कुछ फोटो भी खींच लिए। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि युवक फोटो सोशल मीडिया में वायरल करने की धमकी देकर लगातार ब्लैक मेल कर रहा था। वह धर्म परिवर्तन का दबाव भी बना रहा था। जिस पर पुलिस ने युवक के खिलाफ दुष्कर्म के आरोप में मुकदमा दर्ज किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक प्रदीप राणा ने बताया कि आरोपी को कोतवाली के समीप से गिरफ्तार कर लिया गया है। उसके आपराधिक इतिहास के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें