फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनुराग से ही प्राप्त होंगे राम : पंडित शास्त्री

Wed, 31 Dec 2025 02:26 AM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
विज्ञापन
श्रीराम कथा में भजनों पर झूमते श्रद्धालु।संवाद
विज्ञापन
मनीराम मार्ग स्थित श्रीदुर्गा शक्ति मंदिर में श्रीश्याम श्यामा मंडली की ओर से श्रीराम कथा का आयोजन किया गया। जिसमें श्रद्धालुओं को कथा व्यास पंडित दिनेश सेमल्टी शास्त्री ने कथा का रसपान कराया। मंदिर परिसर में चल रही श्रीराम कथा के पांचवें दिन कथावाचक ने प्रभु श्रीराम की बाल लीलाओं का सुंदर वर्णन किया।
विज्ञापन




उन्होंने कहा कि यदि हम राम को पाना चाहते हैं तो वो हमें अनुराग से ही प्राप्त होंगे। उन्होंने श्रीराम के जन्म का चित्रण करते हुए बताया कि जब श्रीराम ने दशरथ नंदन के रूप में कौशल्या की कोख से जन्म लिया। तो जन-जन में उत्साह छा गया। पूरे अयोध्या में शहनाई की आवाज गूंजने लगी। भगवान राम की बाल लीला में ही उनका साम्यवादी चिंतन और क्रियात्मक रूप स्पष्ट होता है। बाल काल में उनकी लीलाओं के दर्शन करने के लिए देवता भी तरसते थे। भगवान शिव स्वयं वीर हनुमान के साथ वेश बदलकर भगवान राम की बाल लीलाओं के दर्शन करने आए थे। इस अवसर पर अंशु आहुजा,राजीव आहुजा,उमा शर्मा,ऋतु अरोड़ा,मधुलिका,एसके शर्मा,भावना,रीना,रंजना आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें