फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: फर्राटा भर रही थी रोडवेज की अनफिट बस, संचालन पर रोक

Wed, 31 Dec 2025 02:24 AM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
विज्ञापन
विज्ञापन
रोडवेज ऋषिकेश डिपो की अनुबंधित बस जांच के दौरान अनफिट पाई गई। आरआई (प्राविधिक निरीक्षक) ने बस की फिटनेस निरस्त कर संचालन पर रोक लगा दी है। फिटनेस के बाद ही बस का संचालन होगा। इस बारे में रोडवेज के अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन




एआरटीओ (प्रवर्तन) रश्मि पंत ने बताया कि संभागीय परिवहन निरीक्षक ऋषिकेश, एआरटीओ (प्रशासन) और प्रवर्तन की टीम की ओर से ज्वाइंट चेकिंग की गई। इस दौरान ऋषिकेश डिपो में अनुबंधित रोडवेज बस अनफिट पाई गई। बताया कि इस बस का ब्रेक प्रेशर लीक हो रहा था। बस के वाइपर काम नहीं कर रहे थे। बस में लगी फॉग लाइट नहीं जल पा रही थी। प्राविधिक निरीक्षक प्रदीप रौथाण की ओर से बस की फिटनेस को निरस्त किया गया। उन्होंने बताया कि दोबारा फिटनेस के बाद ही बस का संचालन होगा। फिलहाल बस का संचालन रोेकने के निर्देश दिए गए हैं। कार्रवाई के दौरान एआरटीओ प्रशासन रावत सिंह कटारिया आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें