ऋषिकेश। सरस्वती शिशु विद्या मंदिर आदर्श नगर में रक्षाबंधन पर्व के अवसर पर राखी और मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में कक्षा एक से पांच तक के भाई-बहनों ने राखी बनाकर और कक्षा छह से आठ तक के भाई-बहनों ने मेहंदी प्रतियोगिता में उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में माधवी गुप्ता, रितु अग्रवाल एवं नम्रता गुप्ता ने निर्णायक की भूमिका निभाई।
इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य गुरु प्रसाद उनियाल ने कहा कि रक्षाबंधन जैसे पर्वों के अवसर पर आयोजित रचनात्मक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम विद्यार्थियों की प्रतिभा को निखारने का बेहतर माध्यम हैं। ऐसे आयोजनों से बच्चों में आत्मविश्वास, रचनात्मकता, सहभागिता और संस्कारों का विकास होता है।