ऋषिकेश। नगर उद्योग व्यापार महासंघ ऋषिकेश के चुनाव में राजेश भट्ट को अध्यक्ष पद पर और अखिलेश मित्तल को महामंत्री पद पर निर्विरोध घोषित किया गया। मुख्य चुनाव अधिकारी राजेंद्र सेठी की ओर से दोनों पदाधिकारियों को निर्वाचन प्रमाण पत्र प्रदान किया गया।
इससे पूर्व नगर उद्योग व्यापार महासंघ के चुनाव में व्यापार सभा भवन में मुख्य चुनाव अधिकारी राजेंद्र सेठी ने बताया कि अध्यक्ष और महामंत्री पद पर दो-दो नामांकन आए थे, जिसमें आज नामांकन वापसी के समय पर अध्यक्ष पद पर विनोद शर्मा ने क्षेत्र रोड व्यापार संघ के अध्यक्ष व नगर उद्योग व्यापार महासंघ में अध्यक्ष पद के प्रत्याशी राजेश भट्ट और महामंत्री पद पर विवेक वर्मा ने इलेक्ट्रिकल एसोसिएशन के अध्यक्ष व नगर उद्योग व्यापार महासंघ के महामंत्री पद के प्रत्याशी अखिलेश मित्तल को समर्थन देते हुए अपना नामांकन वापस लिया। इस कारण अध्यक्ष पद पर राजेश भट्ट और महामंत्री पद पर अखिलेश मित्तल को निर्विरोध घोषित किया गया। इस दौरान सह चुनाव अधिकारी नवल कपूर, दीपक जाटव, मनोज कालड़ा व मदन नागपाल मौजूद थे।
देर शाम निर्वाचन के बाद नवनिर्वाचित अध्यक्ष राजेश भट्ट व महामंत्री अखिलेश मित्तल के समर्थन में व्यापारियों ने व्यापार सभा भवन से नगर के बाजार में जुलूस के रूप भ्रमण किया। इस दौरान व्यापारियों की ओर से जगह जगह दोनों पदाधिकारियों का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। जुलूस में सूरज गुलाटी, राजीव मोहन अग्रवाल, नवल कपूर, मदन नागपाल, अजय गर्ग, विनोद शर्मा, मनोज कालड़ा, कपिल सचदेवा, दीपक जाटव, घनश्याम भट्ट, सुधार राय, मदन कोठारी, पंकज शर्मा, राजपाल ठाकुर, सुमित त्यागी, चेतन अरोड़ा, धर्मेंद्र अरोड़ा, अमरदीप पासी, रमनप्रीत सिंह, हरीश दरगन, विवेक वर्मा, मनस्वी तलवार, अनिल डंग सहित अन्य व्यापारी मौजूद थे।
1300 मतदाताओं की पहली सूची जारी
10 को होंगे नगर उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के चुनाव
अमर उजाला ब्यूरो
ऋषिकेश। नगर उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के 10 अप्रैल को होने वाले चुनावों को लेकर व्यापार मंडल के मुख्य चुनाव अधिकारी ने मतदान में भाग लेने वाले मतदाताओं की सूची जारी कर दी है।
सोमवार को 2300 मतदाताओं में से 1300 मतदाताओं की पहली सूची जारी की गई है। चुनाव संबंधी नियमावली एवं आचार संहिता की जानकारी व्यापार मंडल के सभी प्रमुख पदाधिकारियों को दी गई। यह जानकारी मुख्य चुनाव अधिकारी नरेश अग्रवाल, सहायक चुनाव अधिकारी दीपक तायल व सुनील अग्रवाल ने संयुक्त रूप से दी। उन्होंने बताया कि पिछले दिनों बने महासंघ के दौरान नियुक्त किए गए दो चुनाव अधिकारियों के पद रिक्त होने के बाद नगर व्यापार प्रतिनिधिमंडल के चुनाव कराने के लिए सुरेश सूरी और सुदामा सिंगल को सहायक चुुुनाव अधिकारी नियुक्त किया गया है। उन्होंने बताया कि उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के चुनाव पूर्व में घोषित चुनावी कैलेंडर के अनुसार 10 अप्रैल को संपन्न कराए जाएंगे।