फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेज बारिश बनी आफत, कई घरों में घुसा पानी

विज्ञापन
खांड गांव के खरोला प्लाट में देर रात आई बारिश से ढहा पुश्ता। - फोटो : RISHIKESH
विज्ञापन
रायवाला क्षेत्र में हुई तेज बारिश ने खांडगांव के नंबर दो और खरोला प्लाट क्षेत्र में जमकर आफत मचाई। रात के समय घरों में घुसे बरसात के पानी से जहां कई परिवारों को जागकर रात गुजारनी पड़ी वहीं खरोला प्लाट में पुश्ता ढहने और भुस्खलन से दर्जनभर घरों को खतरा पैदा हो गया है। बारिश के पानी के तेज बहाव की चपेट में आने से एक व्यक्ति घायल हो गया है। उपजिलाधिकारी ऋषिकेश ने मौके पर पहुंचकर नुकसान का जायजा लिया।
विज्ञापन

सोमवार की आधी रात में अचानक आई तेज बारिश के कारण प्रतीतनगर-रायवाला संपर्क मार्ग पर भारी जलभराव हो गया, जोकि खरोला प्लाट के वार्ड नंबर आठ में घुस गया। जिसके कारण प्लाट के पिछले हिस्से में लगा पुश्ता ढह गया। करीब 40 मीटर ऊंर्ची और 25 मीटर चौड़ा पश्ता ढहने से भूस्खलन की स्थिति पैदा हो गई है। पानी के तेज बहाव के कारण देवाशीष सरकार भी पुश्ते की ओर बनी खाई में जा गिरे। उन्हें आस-पास के लोगों की मदद से बहार निकालकर 108 की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया।
घर में पानी घुसने के कारण संगीता कश्यप को तत्काल अपना घर खाली कर अन्यत्र शरण लेने को मजबूर होना पड़ा। इसके अलावा आसपास के घरों को भी खतरा की आशंका के चलते खाली करने को कहा गया है। उपजिलाधिकारी प्रेमलाल ने मौके पर पहुंचकर नुकसान का जायजा लिया। आपदा के तहत सुरक्षा इंतजाम का आश्वासन दिया है। इसके अलावा खांडगांव दो नंबर में भी बरसात के पानी से जलभराव ने आधी रात के समय करीब कई घरों में घुसकर जमकर अफरा तफरी मचाई। इसमें मधू नेगी, शंकर दयाल धनै, हरीदयाल धनै, आदि के घरों में पानी घुसने से सारा समान खराब हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट्स
मौके पर पहुंचकर नुकसान का जायजा लिया गया है। खरोला प्लाट क्षेत्र में पुश्ता ढहने से कुछ घर खतरे की जद में है। रिपोर्ट बनाकर भेज दी गई है।
- प्रेमलाल उपजिलाधिकारी ऋषिकेश
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें